फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The magic of the voice of the daughters of the district created a distinct identity

Gorakhpur News: जिले की बेटियों के सुर का जादू छाया, बनाई अलग पहचान

Sat, 22 Jun 2024 04:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
The magic of the voice of the daughters of the district created a distinct identity
संगीत देश व दुनिया में लोगों को पहचान दिला रही है। संगीत के सुर से लोगों के जीवन में नए रंग भर रहे हैं, जबकि संगीत दुख और सुख में शामिल हाेने वाला अहम हिस्सा बन गया है। इसी क्रम में अपने संगीत के दम पर जिले की दो बेटियां नई पहचान बना रही हैं। वह अपने सुर के दम पर कई अवार्ड के साथ बड़े चैनलों पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं।
विज्ञापन

शहर के मधुकरपुर मोहल्ले की रहने वाली नेहा श्रीवास्तव बचपन से गीत गुनगुनाने की शौकीन हैं, जबकि नेहा अब पहचान की मोहताज नहीं हैं। बचपन में स्कूली कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाली 25 साल की नेहा ने यहां से गीत गाते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री में नई पहचान बना ली है। नेहा कई भोजपुरी फिल्मों में भी गीत गा चुकी हैं। जबकि जनपद में होने वाले संगीत महोत्सव में वह अपनी प्रस्तुति से कई वर्ष पुरस्कृत हुई हैं।
विज्ञापन

नेहा ने बताया कि 2014 से 2019 तक होने वाले जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में स्थान प्राप्त किया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में भी अवध में बाजे बधाई.. की प्रस्तुति की। नेहा ने संगीत से स्नातक किया है। जिले के मिठवल ब्लाॅक के गौरी-गौरा गांव की रहने वाली संगीता दुबे ने भी संगीत के जगत में नई पहचान बना ली है। संगीता दुबे को 13 वर्ष की उम्र से गायकी का शौक चढ़ा। उसके बाद उन्होंने अपने सुरों का जादू ऐसा बिखेरा कि 16 वर्ष की उम्र में ही दूरदर्शन व आकाशवाणी पर मधुर आवाज से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इससे संगीता जिले में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली। उसके बाद उन्होंने कई कैसटों में अपनी आवाज दी। संगीता अब तक 40 से 45 गाने गा चुकी हैं। वह जिला व तहसील स्तर पर पांच से अधिक बार सम्मानित हुई हैं, जबकि जिले में आयोजित होने वाले महोत्सव में भी संगीता ने अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed