फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The location of the fake IAS officer accused of defrauding a Mokama businessman is in Lucknow.

Gorakhpur News: मोकामा के व्यापारी से ठगी के आरोपी फर्जी आईएएस की लोकेशन लखनऊ में

Fri, 14 Nov 2025 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The location of the fake IAS officer accused of defrauding a Mokama businessman is in Lucknow.
पुलिस की टीम रवाना: दो अन्य साथी भी पुलिस के रडार पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर 99.9 लाख रुपये के साथ पकड़े गए मोकामा निवासी व्यापारी मुकुंद माधव से पूछताछ के बाद फर्जी आईएएस गौरव कुमार पुलिस के रडार पर है। ठगी के शिकार पीड़ितों ने आरोपी की लोकेशन साझा की, जिसके आधार पर शहर पुलिस ने लखनऊ पुलिस से संपर्क कर लिया है। हालांकि देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस की एक टीम लखनऊ रवाना भी हो गई है।
खुद को 2022 बैच का आईएएस बताते हुए कई लोगों से नौकरी व ठेका दिलाने के नाम करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी आईएएस गौरव कुमार अब पुलिस की रडार पर है। गौरव पर बिहार के पटना में शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण करने का भी मामला दर्ज है। मंगलवार को पुलिस कार्यालय पहुंची एक युवती ने भी गौरव के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

आरोप था कि गौरव बीते रविवार को अनजान नंबर पर कॉल कर बातचीत की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हरकत में आई पुलिस ने युवती से संपर्क करने वाले नंबर को जब ट्रेस किया तो वह लखनऊ में एक्टिव मिला। इसके बाद पुलिस की एक टीम लखनऊ रवाना हो गई। इस बीच पुलिस ने आरोपी के दो अन्य साथियों के बारे में जानकारी मिली। जिसपर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोरखपुर से विशेष टीम को लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं स्थानीय पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश की तैयारी में जुटी है। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed