{"_id":"649b40855ef0c94f690d78b5","slug":"the-khorabar-police-have-registered-a-case-against-a-property-dealer-accused-of-usurping-rs-13-lakh-in-the-name-of-providing-land-to-a-retired-railway-worker-and-have-started-investigating-the-matter-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-221467-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर रुपये हड़पने वाले प्रापर्टी डीलर पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर रुपये हड़पने वाले प्रापर्टी डीलर पर केस
विज्ञापन
वर्ष 2017 में खोराबार क्षेत्र के बहरामपुर निवासी रिटायर रेलकर्मी से लिया था 13 लाख रुपए
संवाद न्यूज एजेंसी
खोराबार(गोरखपुर)। रिटायर रेलकर्मी को जमीन दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये हड़पने के आरोपी प्रापर्टी डीलर के खिलाफ खोराबार पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के बहरामपुर टोला कुरमौल निवासी लालचंद रेलवे से रिटायर हैं। वर्ष 2017 में उनकी मुलाकात मूलतः बिहार के रहने वाले खोराबार निवासी अनिल कुमार मिश्र पुत्र हृदय शंकर मिश्रा से हुई। लालचंद को रेलवे से रिटायर होने के बाद रुपया मिला था, वह उससे जमीन खरीदना चाहते थे। अनिल मिश्रा ने वर्ष 2017 में जमीन देने के नाम पर 13 लाख रुपए ले लिया।
आरोप है जब जमीन नहीं मिली तो वह रुपये वापस मांगने लगे। प्रॉपर्टी डीलर ने लालचंद को चेक दिया लेकिन चेक बाउंस हो गया। अब रुपये मांगने पर प्रॉपर्टी डीलर पीड़ित को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट और धमकी दे रहा है। परेशान होकर उन्होंने सीओ कैंट से गुहार लगाई। सीओ के निर्देश पर खोराबार पुलिस ने गबन, धोखाधड़ी, जानमाल की धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।