फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Jan Hunkar Maha Rally was stopped due to lack of administrative permission.

Gorakhpur News: प्रशासनिक अनुमति न मिलने पर रोकी गई जन हुंकार महारैली

Mon, 13 Apr 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 13 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The Jan Hunkar Maha Rally was stopped due to lack of administrative permission.
पिपराइच। थाना क्षेत्र के विकास खंड चरगांवा अंतर्गत ग्राम पंचायत जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा बाजार में रविवार को प्रस्तावित चौहान समाज की जनवादी हुंकार महारैली प्रशासनिक अनुमति के अभाव में पुलिस ने रोक दी। प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौहान की हत्या के खिलाफ आयोजित रैली को लेकर प्रशासन पहले से ही सतर्क था।
विज्ञापन

शनिवार रात से ही पुलिस ने आयोजन से जुड़े नेताओं की निगरानी शुरू कर दी थी। रविवार सुबह से पिपराइच, गोरखपुर, बरगदही और मेडिकल कॉलेज मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा। आवागमन के दौरान लोगों की सघन जांच की गई, जिससे आम यात्रियों को भी असुविधा हुई।
विज्ञापन

जनवादी पार्टी के प्रदेश सचिव उमेश सिंह चौहान ने बताया कि 28 मार्च को अनुमति के लिए आवेदन किया गया था। प्रशासन ने बिना कारण बताए अनुमति नहीं दी। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग कर रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ चौरीचौरा रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि अनुमति न होने के कारण रैली नहीं हुई और सभी लोग शांतिपूर्वक लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed