फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The issue of old pension was raised before the Railway Board.

Gorakhpur News: रेलवे बोर्ड के सामने पुरानी पेंशन का मुद्दा उठा

Fri, 21 Aug 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 21 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The issue of old pension was raised before the Railway Board.
गोरखपुर। रेलवे बोर्ड स्तर की बैठक में पूर्वोत्तर रेलवे के कर्मचारियों ने कई प्रमुख मांगें उठाईं। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेन के नेतृत्व में हुई बैठक में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री और सहायक महामंत्री विनोद कुमार राय ने पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडल के साथ मुख्यालय की समस्याओं को मजबूती से रखा।
विज्ञापन

कर्मचारी संगठन ने कहा कि सातवें वेतन आयोग के अंतिम चरण के बावजूद उत्पादकता आधारित बोनस की गणना अभी भी छठे वेतन आयोग के सात हजार रुपये के न्यूनतम वेतन के आधार पर की जा रही है। संगठन ने बोनस की गणना 18 हजार रुपये के न्यूनतम वेतन के आधार पर करने और आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा के साथ अंतरिम राहत देने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में रेल कर्मचारियों के विश्राम गृहों में सुविधाएं बढ़ाने, काठगोदाम के विश्राम कक्ष केवल रेल कर्मचारियों के लिए रखने और गोरखपुर के विश्राम गृह को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग भी उठी। कर्मचारियों के बच्चों और माता-पिता के पास संबंधी नियम सरल करने, सुविधा पास पर निश्चित बर्थ देने तथा सभी विभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया पारदर्शी बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रात्रि ड्यूटी भत्ते की सीमा हटाने, ट्रैक कर्मचारियों का जोखिम भत्ता बढ़ाने, महिला कर्मचारियों के लिए बंद शिशुगृह दोबारा शुरू करने और गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों के मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed