{"_id":"6a4ac41887a8b3681d0ff232","slug":"the-innocent-child-was-murdered-after-being-abducted-on-july-2-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1376397-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छह वर्षीय मासूम की हत्या के आरोपी पति-पत्नी भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छह वर्षीय मासूम की हत्या के आरोपी पति-पत्नी भेजे गए जेल
Mon, 06 Jul 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
सहजनवां (गोरखपुर)। नगर पंचायत वार्ड नं-9 पिपरा नई काॅलोनी निवासी छह वर्षीय मासूम अंशुमान सिंह की हत्या के मामले में रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी कल्पेश राय और उसकी पत्नी नीलम प्रभा राय को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नं-9 पिपरा नई काॅलोनी निवासी विनय कुमार सिंह के छह वर्षीय पुत्र अंशुमान सिंह की दो जुलाई को अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार की शाम को शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी व किराएदार कल्पेश राय को पकड़ लिया। दो दिनों की पूछताछ के बाद रविवार को पुलिस ने हत्याकांड में आरोपी की पत्नी नीलम प्रभा राय को भी नामजद किया। रविवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।