फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The incident was carried out at Belipar Market within the jurisdiction of the Belipar police station.

Gorakhpur News: गैंग 1818 का नाम लेकर युवक पर जानलेवा हमलाी

Sun, 19 Jul 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 19 Jul 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
The incident was carried out at Belipar Market within the jurisdiction of the Belipar police station.
महावीर छपरा/कसिहार (गोरखपुर)। बेलीपार थाना क्षेत्र के बेलीपार बाजार में बुधवार शाम कुछ युवकों ने गैंग 1818 का नाम लेकर एक युवक को लाठी-डंडों और धारदार हथियार से पीटा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित श्याम सुन्दर यादव की तहरीर पर बेलीपार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दार्हा खुर्द मलाव निवासी पीड़ित के अनुसार 14 जुलाई की शाम वह बेलीपार बाजार में सामान खरीदने गया था। इसी दौरान वहां मंदीप निवासी हरदिया, सुहेब, शाद, आदर्श यादव निवासी बेलीपार, संगम यादव निवासी चारपानी और कुछ अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि सभी ने एकजुट होकर युवक पर हमला कर दिया। मारपीट में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। वहां माैजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसी बीच एक आरोपी मंदीप अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर निकला।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि जाते समय हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और खुद को गैंग 1818 का सदस्य बताया। बेलीपार पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बांसगांव अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्र में गैंग 1818 के नाम पर दहशत फैलाने की यह पहली घटना सामने आई है। पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed