फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The incident took place on Saturday night in Pandeypar, under the Gagaha police station area, resulting in the death of a DJ operator.

Gorakhpur News: बरात में पूर्व प्रधान के बेटे ने की थी हर्ष फायरिंग, हिरासत में

Mon, 16 Feb 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The incident took place on Saturday night in Pandeypar, under the Gagaha police station area, resulting in the death of a DJ operator.
गगहा (गोरखपुर)। गगहा थाना क्षेत्र के पांडेयपार में शनिवार रात हुई हर्ष फायरिंग में पुलिस ने रविवार को पूर्व प्रधान के बेटे आदर्श उर्फ पंकज गुप्ता पर हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके साथ ही उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी के पास से एक लाइसेंसी पिस्टल, दो कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कौड़ीराम निवासी शुभ्रांश कसौधन की बरात पांडेयपार स्थित बलुआ बाबा मंदिर के पास बने गुरु कृपा मैरिज हॉल में पहुंची थी। बरात के मंदिर के पास पहुंचते ही किसी ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली डीजे ऑपरेटर महताब उर्फ छोटू (18) के सिर में जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और बरातियों से पूछताछ की तो सोपाई गुरमी के पूर्व प्रधान स्व. गोविंद गुप्ता के बेटे आदर्श उर्फ पंकज गुप्ता का नाम सामने आया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि असलहे का लाइसेंस पिता के नाम था। उनकी मौत के बाद पंकज के नाम ट्रांसफर हो गया। पुलिस ने देर रात आरोपी के परिजनों को कौड़ीराम स्थित घर से उठाया था। मृत युवक महताब उर्फ छोटू के नाना इस्लाम निवासी वार्ड नंबर सात काली चौरा, गोला की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की। छोटू अपने नाना के घर ही रहता था। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले में पूर्व प्रधान के बेटे पर हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
- दिनेश पुरी, एसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed