{"_id":"6a1c97d4d39e29fb6902eb89","slug":"the-incident-took-place-near-the-jagatbela-underpass-in-the-chiluatal-police-station-area-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1339586-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवक से मारपीट कर बाइक छीनी, टिकरिया गांव के पास से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवक से मारपीट कर बाइक छीनी, टिकरिया गांव के पास से बरामद
Mon, 01 Jun 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
जगतबेला (गोरखपुर)। चिलुआताल थाना क्षेत्र के जगतबेला अंडरपास के पास रविवार को पुरानी रंजिश के चलते कुछ मनबढ़ युवकों ने एक ग्वाले को घेरकर मारपीट की और बाइक छीनकर भाग निकले। पीड़ित ने किसी तरह भागकर जान बचाई। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने बाइक को टिकरिया गांव के पास से बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, सहजनवां थाना क्षेत्र के भिटहा गांव निवासी आकाश यादव पुत्र सुभाष यादव प्रतिदिन की तरह रविवार को भी गोरखपुर शहर से दूध बेचकर अपने घर लौट रहे थे। आकाश ने तहरीर में बताया कि दोपहर करीब तीन बजे वह जगतबेला अंडरपास के पास बंधे से उतरकर फोरलेन की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक से दूध का एक टीन नीचे गिर गया। जैसे ही वह झुककर टीन उठाने लगे, तीन बाइक पर सवार सात युवक वहां पहुंचे और उन्हें रोक लिया।
आरोप है कि युवकों ने कहा कि वे कई दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे और इसके बाद मारपीट व छीना-झपटी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख आकाश शोर मचाते हुए फोरलेन की दूसरी ओर भाग गए, जबकि आरोपी उनकी बाइक लेकर भाग गए। घटना की सूचना पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही मजनू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। कुछ देर बाद पुलिस ने टिकरिया गांव के पास फोरलेन किनारे लावारिस हालत में खड़ी बाइक बरामद कर ली। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। छीनी गई बाइक घटना स्थल से कुछ दूरी पर खड़ी मिली है।