फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The incident took place in the Sikriganj police station area, where the elderly man was on his way to shop when the accident occurred.

Gorakhpur News: सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत

Thu, 07 May 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The incident took place in the Sikriganj police station area, where the elderly man was on his way to shop when the accident occurred.
- सिकरीगंज थाना क्षेत्र का मामला, हादसे के वक्त खरीदारी करने जा रहे थे बुजुर्ग
विज्ञापन


कुईं बाजार। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ठाटी गांव निवासी नबी रसूल उर्फ कतवारू (65) की सांड के हमले में मौत हो गई। वह कुईं बाजार में कपड़ों की सिलाई का काम करते थे। मंगलवार रात वह चौराहे पर सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान सांड ने हमला कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, नबी रसूल मंगलवार रात अपने गांव से बरौली चौराहे पर सामान खरीदने जा रहे थे। बरौली के पास पहुंचते ही एक सांड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। नबी रसूल के परिवार में एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। वह गांव में अकेले रहते थे। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में सांडों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले ही एक सांड ने विनोद यादव की भैंस, घरभरन गौंड की गाय और रामप्रकट मिश्र की भैंस पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने मांग की कि छुट्टा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed