{"_id":"6a0b7cc544bc981bad07e7d5","slug":"the-incident-took-place-in-gulriha-area-and-the-police-are-investigating-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1324889-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पेट्रोल देने से मना करने पर महिला को पीटा, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पेट्रोल देने से मना करने पर महिला को पीटा, एफआईआर
Tue, 19 May 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 19 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
गुलरिहा। थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में ब्लैक में तेल भराने को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ों ने एक महिला को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में महिला का सिर फट गया। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। क्षेत्र के नरायनपुर निवासी पुष्पा देवी का आरोप है कि उनके घर पर गांव का बिंद्रेश निषाद पेट्रोल भराने आया था। आरोप है कि तेल देने से मना करने पर बिंद्रेश गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान कोईल निषाद, शिवकुमार निषाद व नीरज निषाद भी पहुंच गए और सभी ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने ईंट और डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और सिर फट गया। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि तहरीर आधार प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।