फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The incident took place in AIIMS area; the accused husband was taken into custody by the police.

Gorakhpur News: मुंबई से लौटी पत्नी के सिर पर मारी ईंट, फिर पहुंच गया पुलिस चौकी

Fri, 15 May 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
The incident took place in AIIMS area; the accused husband was taken into custody by the police.
जगदीशपुर। एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर दरगहिया में मुंबई से लौटी पत्नी से विवाद के बाद पति ने ईंट से सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से पत्नी के घायल होने के बाद आरोपी पति ने खुद ही पुलिस चौकी पर जाकर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एम्स में भर्ती कराया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, देवरिया के एकौना भैसही निवासी बलेकेशी देवी ने एम्स पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी नीति पासवान (23) की शादी करीब सात वर्ष पूर्व दरगहिया निवासी अरविंद पासवान के साथ हुई थी। दंपती का एक छोटा बच्चा भी है। आरोप है कि अरविंद कुमार नशे का आदी है। उसकी पत्नी अपने रिश्तेदार के घर मुंबई चली गई थी। बुधवार को वह गोरखपुर अपने आवास पर लौटी तो पति नशे में घर आ गया। शाम करीब 5:30 बजे वह पत्नी से बहस करने लगा और फिर नाराज होकर उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। पत्नी पर हमला करने के बाद वह खुद झरना टोला चौकी पर पहुंच गया और मौजूद पुलिस वालों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो आसपास के लोग घायल को लेकर अस्पताल जाने की तैयारी में थे। पुलिस की मदद से उसे एम्स की इमरजेंसी में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी पति अरविंद कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि घायल महिला को एम्स में भर्ती करा दिया गया है। उसकी हालत गंभीर है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed