फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The incident of assault took place on February 26 in the afternoon.

बीआरडी : स्टाफ नर्स की पिटाई के मामले में मजिस्ट्रेट ने दर्ज किए बयान

Fri, 13 Mar 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
The incident of assault took place on February 26 in the afternoon.
26 फरवरी को दोपहर में हुई थी मारपीट की घटना
विज्ञापन



गुलरिहा। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में इंटर्न छात्रों और पुरुष स्टाफ नर्स के बीच हुई मारपीट के मामले में बृहस्पतिवार को जांच तेज हो गई। डीएम के आदेश पर गठित तीन सदस्यीय जांच समिति के तहत मजिस्ट्रेट और सीओ गोरखनाथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और स्टाफ नर्सों के बयान दर्ज किए।
जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी की दोपहर करीब दो बजे महिला सर्जरी वार्ड नंबर-4 में कार्यरत एक इंटर्न छात्र ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी सर्जरी कक्ष में पहुंचा और बिना पूछे इंजेक्शन (दवा) ले जाने लगा। इस पर ड्यूटी पर तैनात पुरुष नर्स ने कहा कि जरूरत के अनुसार सिरिंज में भरकर ले जाएं।
विज्ञापन

आरोप है कि इस बात पर इंटर्न छात्र नाराज हो गया और गाली-गलौज करते हुए पुरुष नर्स को थप्पड़ मार दिया, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इंटर्न छात्र ने फोन कर अपने 20-25 साथियों को बुला लिया, जिन्होंने मिलकर पुरुष नर्स के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य पुरुष नर्स को भी पीटा गया। घटना से आक्रोशित महिला व पुरुष स्टाफ नर्सों ने तीन दिन तक कार्य बहिष्कार कर बीआरडी परिसर में धरना दिया। इसके बाद प्रशासन ने जांच समिति गठित की थी। बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट ने संबंधित नर्सों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed