फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The incident occurred in Kewatali Khas village, under the jurisdiction of the Pipraich Police Station; the police took action after 25 days

Gorakhpur News: पुलिस की चेतावनी के बाद भी दबंगों ने काट ली गेहूं की फसल

Wed, 29 Apr 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The incident occurred in Kewatali Khas village, under the jurisdiction of the Pipraich Police Station; the police took action after 25 days
गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के केवटली खास गांव में पैतृक भूमि पर लगी गेहूं की फसल को दबंगों की ओर से जबरन काट ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सीओ चौरीचौरा से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने ओमप्रकाश यादव, हरिकेश यादव, संजय यादव, अखिलेश तिवारी समेत 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निर्भय त्रिपाठी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पैतृक भूमि आराजी संख्या 335 पर गेहूं की फसल बोई गई थी। आरोप है कि गांव बड़हरिया निवासी ओमप्रकाश यादव पहले भी फसल काटने की कोशिश कर चुका था, जिस पर पुलिस ने उसे मना किया था। आरोप है कि बीते तीन फरवरी की दोपहर ओमप्रकाश यादव अपने सहयोगियों हरिकेश यादव, संजय यादव, अखिलेश तिवारी समेत 12 अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। आरोप है कि कंबाइन से खड़ी गेहूं की फसल कटवाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने घर उठा ले गए। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और स्थानीय थाने को दी गई। थाने में शिकायत के बावजूद भी कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने सीओ चौरीचौरा से गुहार लगाई।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि भूमि को लेकर मामला चकबंदी न्यायालय में लंबित है। साथ ही भूमि के विक्रय पर भी न्यायालय की ओर से स्थगन आदेश प्रभावी है। सीओ रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed