{"_id":"6a5e8e12ea7c41863c0cda1b","slug":"the-impact-of-the-directives-issued-by-deputy-chief-minister-and-health-minister-brajesh-pathak-was-evident-at-the-district-hospital-on-monday-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1391966-2026-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'लगवाकर फोटो भेजना': जिला अस्पताल इमरजेंसी में लगे 4 एसी, DCM ब्रजेश पाठक ने दिए थे निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'लगवाकर फोटो भेजना': जिला अस्पताल इमरजेंसी में लगे 4 एसी, DCM ब्रजेश पाठक ने दिए थे निर्देश
Tue, 21 Jul 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:37 AM IST
सार
जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को गर्मी और उमस से परेशान देखा था। मरीज पसीने से तर-बतर थे। इसी दौरान उन्होंने मरीज अजोरा देवी से भी बातचीत की और व्यवस्था का जायजा लिया। मरीजों की परेशानी देखकर उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दो दिन में इमरजेंसी वार्ड में एसी लगाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
इमरजेंसी में एसी लगवाया गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश का असर जिला अस्पताल में सोमवार को दिखा। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दो टन के चार एसी लगा दिए गए। इससे मरीजों को राहत मिलने लगी है।
विज्ञापन
शनिवार को जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को गर्मी और उमस से परेशान देखा था।
मरीज पसीने से तर-बतर थे। इसी दौरान उन्होंने मरीज अजोरा देवी से भी बातचीत की और व्यवस्था का जायजा लिया। मरीजों की परेशानी देखकर उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दो दिन में इमरजेंसी वार्ड में एसी लगाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि मरीजों को इलाज के साथ बेहतर सुविधाएं भी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि उप मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में इमरजेंसी वार्ड में दो टन के चार एसी लगा दिए गए हैं। अब मरीजों को गर्मी में परेशानी नहीं होगी। मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन