{"_id":"6952ccc943d0f8036500bf64","slug":"the-ima-president-and-secretary-met-with-cm-yogi-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1180261-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आईएमए अध्यक्ष व सचिव ने की सीएम योगी से भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आईएमए अध्यक्ष व सचिव ने की सीएम योगी से भेंट
विज्ञापन
गोरखपुर। आईएमए की नई कार्यकारिणी ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आरपी शुक्ला सचिव डॉ. वाई. सिंह, उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार गुप्ता, सह सचिव डॉ. अमरेश सिंह ने मुख्यमंत्री से भेंट कर आशीर्वाद लिया। आईएमए की तरफ से किए जा रहे है सामाजिक हितों के कार्यों से अवगत कराया, जिसमें आईएमए सुपर स्पेशलिटी क्लीनिक का संचालन और आईएमए ब्लड बैंक के प्रगति की सूचना दी।
डॉ. वाई. सिंह ने शासन स्तर पर प्रदेश के सभी चिकित्सकों के लिए कराए गए और किए गए हितों के कामों के प्रति सीएम योगी के प्रति आभार जताया, जिसमें सीएमओ रजिस्ट्रेशन पांच वर्ष करना, प्रदूषण एनओसी पांच वर्ष के लिए करना, बिल्डिंग बायलॉज में अनुकूल परिवर्तन और फायर एनओसी की सीमा भी बढ़ाना शामिल है। इन कामों को लेकर सीएम के प्रति आभार व्यक्त किया गया। डॉ. वाई. सिंह ने पूरे आईएमए टीम के साथ सीएम योगी से मुलाकात के लिए समय भी मांगा।