फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The husband had gone to Mumbai to earn money, the wife hanged herself in Gorakhpur, know why

Gorakhpur News: पति ने फोन पर आखिर ऐसा क्या कहा...पत्नी ने फांसी लगा दे दी जान- शादी को हुए थे एक साल

Tue, 15 Apr 2025 12:06 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 15 Apr 2025 12:06 PM IST
सार

 परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह पिंकी ने पति विशाल से बात की और साथ रहने की इच्छा जताई। पति ने वृद्ध पिता व छोटे भाई की देखरेख का हवाला देते हुए अभी घर पर ही रहने की बात कही थी।

विज्ञापन
The husband had gone to Mumbai to earn money, the wife hanged herself in Gorakhpur, know why
मृतका पिंकी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना क्षेत्र के धुधुरी गांव निवासी विवाहिता ने मुंबई में पति के साथ रहने की जिद पर कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।

विज्ञापन


गगहा क्षेत्र के सखरुआ निवासी रामबली उर्फ अशोक गौंड की 23 वर्षीय पुत्री पिंकी की शादी 18 फरवरी 2024 को बड़हलगंज क्षेत्र के धुधुरी के जवाहर गौड़ के पुत्र विशाल के साथ हुई थी। पिंकी के पति विशाल चार माह पूर्व कमाने के लिए मुंबई चले गए।
विज्ञापन


घर पर पिंकी के अलावा उसके ससुर जवाहर व देवर रहते हैं। सास की मौत हो चुकी है। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह पिंकी ने पति विशाल से बात की और साथ रहने की इच्छा जताई। पति ने वृद्ध पिता व छोटे भाई की देखरेख का हवाला देते हुए अभी घर पर ही रहने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर दोनों में नोकझोंक भी हुई। दोपहर में पिंकी ने पति को मैसेज भेजकर कमरे में फंदा लगा लिया। इधर, सूचना पर सीओ मनोज कुमार व नायब तहसीलदार जयप्रकाश, कोतवाल चंद्रभान सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन की।


सीओ मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि घटना से पहले पिंकी ने पति के मोबाइल पर मैसेज भेजा था। इसमें उसने पति के साथ रहने की बात लिखी थी। पुलिस उसका मोबाइल जब्त कर जांच कर रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed