{"_id":"681123aca50b0105ec05959c","slug":"the-husband-committed-suicide-by-writing-a-suicide-note-a-case-was-filed-against-his-wife-and-mother-in-law-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-918454-2025-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर व्यापारी आत्महत्या: सुसाइड नोट लिखकर पति ने की थी खुदकुशी, पत्नी व सास पर लगाए थे ये आरोप-केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर व्यापारी आत्महत्या: सुसाइड नोट लिखकर पति ने की थी खुदकुशी, पत्नी व सास पर लगाए थे ये आरोप-केस दर्ज
Wed, 30 Apr 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:38 AM IST
सार
सुभाषनगर कॉलोनी निवासी हिमांशु ने तहरीर देकर बताया है कि बड़े भाई सुमित चौरसिया की शादी शाहपुर के राप्तीनगर की राखी उर्फ श्वेता चौरसिया से सात दिसंबर 2021 को हुई थी। इसके बाद से ही उनकी पत्नी व सास मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थीं। प्रताड़ना से तंग आकर सुमित ने सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
मृतक व्यापारी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोरखनाथ इलाके के सुभाषनगर कॉलोनी निवासी सुमित चौरसिया (40) ने शुक्रवार को सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी कर ली थी। सुसाइड नोट में पत्नी व सास पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मौत का जिम्मेदार ठहराया था। छोटे भाई हिमांशु चौरसिया की तहरीर पर पुलिस ने सुमित की पत्नी राखी चौरसिया और सास राज लक्ष्मी पर हत्या के लिए उकसाने का केस गोरखनाथ थाने में दर्ज किया है।
विज्ञापन
सुभाषनगर कॉलोनी निवासी हिमांशु ने तहरीर देकर बताया है कि बड़े भाई सुमित चौरसिया की शादी शाहपुर के राप्तीनगर की राखी उर्फ श्वेता चौरसिया से सात दिसंबर 2021 को हुई थी। इसके बाद से ही उनकी पत्नी व सास मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थीं।
विज्ञापन
प्रताड़ना से तंग आकर सुमित ने सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी कर ली थी। दाह संस्कार के समय सुमित के ससुराल से लोग आए थे। आरोप लगाया कि सुमित की पत्नी राखी ने बिना बताए जेवर और 1.50 लाख रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
छोटे भाई को सौंपी बेटियों की जिम्मेदारी
सुमित ने सुसाइड नोट में ढाई साल व छह माह की दोनों बच्चियों की जिम्मेदारी छोटे भाई हिमांशु को सौंपी है। सुमित पहले मैरिज हॉल चलाता था। वर्तमान में गोदाम और मकान किराये पर दिया था। इसी खर्चे से वह परिवार चलाता था।
सुमित के पिता ईश्वरचंद की मौत हो चुकी है। वह मां, छोटे भाई व पत्नी बच्चों के साथ घर के द्वितीय तल पर रहता था। इस संबंध में गोरखनाथ सीओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।