Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The highest increase in the number of voters was in Deoria district, while the lowest was in Gorakhpur.

पंचायत चुनाव : गोरखपुर-बस्ती मंडल में बढ़ गए 5.88 लाख मतदाता

Thu, 11 Jun 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The highest increase in the number of voters was in Deoria district, while the lowest was in Gorakhpur.
गोरखपुर। पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी होते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नई सूची के अनुसार गोरखपुर-बस्ती मंडल में कुल 5,88,728 नए मतदाता जुड़े हैं। यह वृद्धि गांव की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर सकती है।
विज्ञापन

दरअसल, पंचायत चुनाव को स्थानीय सत्ता का सबसे महत्वपूर्ण आधार माना जाता है और मतदाताओं की संख्या में हुई यह बढ़ोतरी चुनावी रणनीतियों को सीधे प्रभावित करेगी। जारी आंकड़ों के अनुसार, देवरिया जिले में सबसे अधिक 1,26,771 नए मतदाता जुड़े हैं। इसके बाद सिद्धार्थनगर में 1,23,162 और कुशीनगर में 1,20,011 मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, महराजगंज में 83,451 नए मतदाता बढ़े हैं। दूसरी ओर गोरखपुर जिले में मात्र 39,427 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है जो मंडल के सभी जिलों में सबसे कम है। संतकबीरनगर में 46,831 और बस्ती में 49,075 नए मतदाता शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


नए मतदाताओं तक पहुंच
जिन जिलों में मतदाता वृद्धि अधिक हुई है, वहां पंचायत प्रतिनिधियों और संभावित उम्मीदवारों के सामने नए मतदाता वर्ग तक पहुंच बनाने की चुनौती भी बढ़ेगी। खासकर युवा मतदाताओं और पहली बार मतदान करने वालों की संख्या बढ़ने से पारंपरिक जातीय और सामाजिक समीकरणों पर भी प्रभाव पड़ सकता है। संभावित प्रत्याशी अब मतदाता सूची का अध्ययन कर अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं। देवरिया, सिद्धार्थनगर और कुशीनगर में बड़ी संख्या में जुड़े नए मतदाता चुनावी मुकाबलों को और रोचक बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय की तुलना में जिलों में ज्यादा बढ़े मतदाता
गोरखपुर-बस्ती मंडल में मुख्यालयों की तुलना में जिलों में अधिक मतदाता बढ़े हैं। इससे यह भी माना जा रहा है कि देवरिया और सिद्धार्थनगर जिलों में प्रत्याशी और लोग ज्यादा जागरूक रहे। मतदाताओं के बढ़े नाम कुछ और सियासी संकेत दे रहे हैं। गोरखपुर में जनसंख्या ज्यादा होने के बावजूद मतदाता कम बढ़े। वहीं, बस्ती मंडल में अब सबसे अधिक मतदाता सिद्धार्थनगर में हो गए हैं।

गोरखपुर में कटे सबसे अधिक नाम
मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान सबसे अधिक नाम गोरखपुर जिले में कटे हैं। इस दौरान गोरखपुर में 6,03,575 नाम जुड़े और 5,64,149 काटे गए। कुशीनगर में 5,89,512 नाम जुड़े और 4,69,591 कटे, देवरिया में 4,15,028 बढ़े और 2,88,257 कटे, बस्ती में 3,62,482 बढ़े और 3,13,407 नाम काटे गए हैं। वहीं, महराजगंज में 3,99,603 नाम बढ़े और 3,16,152 कटे, संतकबीरनगर में 2,57,146 बढ़े और 2,10,315 कटे तो सिद्धार्थनगर में 3,68,664 बढ़े और 2,45,502 नाम कटे।



जिला 2021 में मतदाता 2026 अंतिम सूची कुल मतदाता बढ़े
गोरखपुर 29,23,715 29,63,142 39,427
देवरिया 22,89,010 24,15,781 1,26,771
बस्ती 18,68,929 19,18,004 49,075
महराजगंज 18,66,651 19,50,102 83,451
संतकबीरनगर 12,04,916 12,51,747 46,831
सिद्धार्थनगर 19,41,761 20,64,923 1,23,162
कुशीनगर 24,23,648 25,43,659 1,20,011
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed