फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The groom molested the sister who was going home after taking medicine with her brother

Gorakhpur News: भाई संग दवा करा घर जा रही बहन से शोहदों ने की छेड़खानी

Tue, 14 May 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 14 May 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
The groom molested the sister who was going home after taking medicine with her brother
फोटो
विज्ञापन

गांव के पास पहुंचने पर ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुलरिहा (गोरखपुर)। इलाके के महराजगंज चौराहे से इलाज कराकर भाई संग घर जा रही युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों की मदद से एक शोहदे को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि वह 11 मई को गुलरिहा इलाके के महराजगंज चौराहे से इलाज कराकर भाई के साथ बाइक से घर जा रही थी। वापस आते समय दो बाइक पर सवार चार शोहदे बाइक का पीछा करने लगे। रास्ते में एक जगह भाई की बाइक बंद हो गई, तो शोहदों ने घेर लिया और भाई से कहा कि लड़की भगा कर कहा ले जा रहे हो।
विज्ञापन

पीड़िता व उसके भाई ने बताया कि वह दोनों भाई-बहन हैं। इसके बावजूद शोहदे दोनों को अपशब्द बोलते हुए परेशान करने लगे। किसी प्रकार गाड़ी स्टार्ट कर घर जाने लगे तो फिर शोहदों ने पीछा करते हुए अश्लील शब्दों का प्रयोग करते गांव के पास तक आ गए। गांव के पास आने के बाद भाई ने उनकी बाइक को ठोकर मार कर गिरा दिया और शोर मचाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पास के भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों ने पहुंच कर एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि तीन भागने में सफल रहे। पकड़े गए शोहदे की पहचान जितेंन्द्र निषाद निवासी हरिहरपुर थाना चिलुआताल के रूप में हुई है। मजदूरों ने पिटाई के बाद शोहदे को पुलिस को सौंप दिया। दोनों बाइक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed