फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The groom had come to the ICU and performed the marriage rituals by donating sindoor late on Wednesday night.

Gorakhpur News: होश में आई दुल्हन...सिरहाने बैठकर निहारता रहा पति

Fri, 15 May 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The groom had come to the ICU and performed the marriage rituals by donating sindoor late on Wednesday night.
गोरखपुर। शादी के दिन हादसे में गंभीर रूप से घायल दुल्हन पूजा यादव को होश आ गया है। बृहस्पतिवार को उसने परिवार के लोगाें से बातचीत भी की। विवाह की रस्में पूरी करने के बाद पति सन्नी यादव भी सुबह ही आ गए और अब पूजा के साथ अस्पताल में हैं। वह पूरे दिन सिरहाने बैठकर पत्नी को निहारते रहे।उधर, पूजा के मायके और ससुराल वालों के चेहरों पर छाई मायूसी दूर हो गई है।
विज्ञापन



बांसगांव के हटवार गांव की रहने वाली पूजा यादव का रिश्ता महादेवा बाजार के महुआ निवासी सन्नी यादव से तय हुआ था। 14 मई को शादी के लिए पूजा के घर बारात आनी थी। एलएलबी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देकर लौट रही पूजा को हादसे में गंभीर चोटें आई थीं। उसे दाउदपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। द्वारपूजा की रस्म को पूरा करने के बाद देर रात अस्पताल पहुंच आईसीयू में ही पति सन्नी ने सिंदूरदान कर साथ निभाने का वचन दिया। बृहस्पतिवार सुबह ही वह अस्पताल पहुंच गए और पूरे दिन पत्नी के साथ बिताया।
विज्ञापन


वहीं, बड़ी संख्या में परिजन और रिश्तेदार दाउदपुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है कि पूजा अब खतरे से बाहर है लेकिन उसके सिर में चोट हैए जिसकी वजह से आईसीयू में रखा गया है। वहां से एक दो दिन बाद नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट करेंगे। हालांकि, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने में अभी समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मायके में लौटी रौनक, घर आने के तीन दिन होगी विदाई

बांसगांव। पूजा की तबीयत ठीक होने के बाद मायके में पिता महिपाल यादव बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि भगवान ने हमारी प्रार्थना सुन ली। उन्होंने कहा कि जब हादसे की खबर मिली तो कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि अब क्या करें, क्योंकि बरात भी आ रही थी। 24 घंटे तक परिवार के लोगों ने भोजन ही नहीं किया। पूजा को होश आने के बाद घर में रौनक लौट आई है। बताया कि बुधवार को द्वार पूजा के बाद अन्य वैवाहिक रस्में निभाकर कर दूल्हे को सिंघोरा दिया गया। अस्पताल जाकर उन्होंने सिंदूरदान किया। अब शादी की रस्म पूरी हो गई है। बेटी जब डिस्चार्ज होकर घर आएगी तो तीन दिन के बाद उसकी विदाई करेंगे।





पूजा के ससुराल वाले भी थे चिंता में

दूल्हा सन्नी यादव के पिता कमला यादव का निधन एक हादसे में हो चुका है। मां मुनक्का देवी ने खेती-किसानी करके बड़ी मुश्किलों के बीच अपने तीन बेटों को पाला है। हादसे में पूजा के घायल होने की खबर के बाद सभी लोग चिंता में थे लेकिन जब उन्हें पता चला कि पूजा को होश आ गया तो सभी खुश हैं। बृहस्पतिवार को सन्नी के घर परिवार का कोई सदस्य नहीं था। केवल रिश्तेदार ही थे। उन्होंने बताया कि सभी लोग दुल्हन को देखने अस्पताल गए हैं। हम लोगों को सुकून है को दुल्हन को होश आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed