फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Grandmother and her uncle and aunt are accused of seizing jewelry, cash, and documents in Gorakhpur

Gorakhpur News: नानी, मामा-मामी पर गहने, नकदी और कागजात हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 24 Dec 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 24 Dec 2025 12:39 AM IST
सार

करीब ढाई माह पूर्व उनकी मां का निधन हो गया। इसके बाद आरोप है कि उसकी नानी मुन्नी देवी, मामा अजय जायसवाल, मामी नीलम, मामा का पुत्र दिव्यांश, उनकी पुत्री तथा कुछ अन्य लोगों ने मिलकर चोरी-छिपे बक्से की कुंडी तोड़ दी और उसमें रखा पूरा सामान व नकदी निकालकर आपस में बांट लिया।

विज्ञापन
Grandmother and her uncle and aunt are accused of seizing jewelry, cash, and documents in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 निवासी आरुषि जायसवाल ने अपने ननिहाल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। युवती का आरोप है कि उसकी मां स्वर्गीय उमा जायसवाल के गहने, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज नानी मुन्नी देवी, मामा अजय जायसवाल और मामी नीलम समेत अन्य लोगों ने मिलकर हड़प लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आरुषि जायसवाल ने बताया कि उसकी मां ने अपने सभी गहने, एलआईसी बीमा बांड, एफडी के कागजात, बैंक पासबुक, आवश्यक दस्तावेज और करीब एक लाख रुपये नकद सुरक्षित रखे थे। यह सारा सामान प्लास्टिक में सुरक्षित कर स्टील के बक्से में बंद किया गया था, जिसे उसकी नानी मुन्नी देवी के घर उनकी देखरेख में ताला बंद कर रखा गया था।
विज्ञापन


युवती के अनुसार, करीब ढाई माह पूर्व उनकी मां का निधन हो गया। इसके बाद आरोप है कि उसकी नानी मुन्नी देवी, मामा अजय जायसवाल, मामी नीलम, मामा का पुत्र दिव्यांश, उनकी पुत्री तथा कुछ अन्य लोगों ने मिलकर चोरी-छिपे बक्से की कुंडी तोड़ दी और उसमें रखा पूरा सामान व नकदी निकालकर आपस में बांट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed