फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The grand festival of Shakti worship begins today; *Kalash Sthapana* (installation of the sacred urn) will take place in homes and *pandals*.

Gorakhpur News: शक्ति उपासना का महापर्व आज से घर व पंडाल में होगी कलश स्थापना

Sun, 11 Oct 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 11 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
The grand festival of Shakti worship begins today; *Kalash Sthapana* (installation of the sacred urn) will take place in homes and *pandals*.
गोरखपुर। शक्ति की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू होगा। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ देवी आराधना का शुभारंभ होगा। नवरात्र को लेकर शहर के प्रमुख देवी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। वहीं, घरों और दुर्गा पूजा पंडालों में कलश स्थापना के साथ पूजा-अर्चना शुरू होगी। गोरखनाथ मंदिर स्थित संस्कृत विद्यापीठ के सहायक आचार्य डॉ. प्रांगेश कुमार मिश्र ने बताया कि इस बार तिथियों के विशेष संयोग के कारण नवरात्र का क्रम दस दिनों तक चलेगा। अष्टमी और नवमी तिथि के साथ विजयादशमी का भी विशेष संयोग बन रहा है। इस बार शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा का आगमन हाथी पर माना जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हाथी पर माता का आगमन सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा का संकेत माना जाता है। नवरात्र में मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। घरों और मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ, भजन-कीर्तन और विशेष पूजन के आयोजन होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed