फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The government has set an investment target of Rs 7000 crore, proposals worth Rs 5018 crore have been received so far.

Gorakhpur News: जीबीसी 5.0 से गोरक्षनगरी को मिलेगा निवेश का बूस्टर डोज

Sat, 14 Mar 2026 03:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
The government has set an investment target of Rs 7000 crore, proposals worth Rs 5018 crore have been received so far.
शासन ने निर्धारित किया है 7000 करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य, अब तक 5018 करोड़ रुपये के प्रस्ताव हासिल
विज्ञापन

नए निवेश से बढ़ेगी प्रगति की रफ्तार, सृजित होंगे रोजगार के व्यापक अवसर

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के पांचवें संस्करण (जीबीसी 5.0) से गोरखपुर को निवेश का बूस्टर डोज मिलने जा रहा है। जीबीसी की तिथि निर्धारित होने से पहले ही गोरखपुर ने निवेश को धरातल पर उतारने से जुड़े दो तिहाई से अधिक लक्ष्य को हासिल कर लिया है। शासन ने 7000 करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य दिया है और अब तक 5018 करोड़ रुपये का प्रस्ताव हासिल हो चुका है।
उद्योग विभाग और इंवेस्ट यूपी के अधिकारी बाकी बचे लक्ष्य को हासिल करने के प्रोजेक्ट्स की पहचान और संभावित निवेशकों से संपर्क में जुटे हैं। नए निवेश से प्रगति की रफ्तार बढ़ेगी और रोजगार के व्यापक अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन


इंवेस्ट यूपी के रिलेशनशिप मैनेजर अभिषेक सिंह बताते हैं कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष गोरखपुर में 5018 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव/एमओयू प्राप्त कर लिए गए हैं। इसमें गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) का लक्ष्य शामिल नहीं है। गीडा को शासन ने अलग से लक्ष्य दिया है। आबकारी विभाग ने 300 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 2679 करोड़ रुपये की उपलब्धि हासिल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने 3500 करोड़ रुपये के लक्ष्य में से 1860 करोड़ रुपये और हथकरघा विभाग को 30 करोड़ रुपये के लक्ष्य में से 11.42 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। गोरखपुर के उद्योग उपायुक्त उज्ज्वल सिंह के अनुसार, जीबीसी 5.0 के लक्ष्य से भी अधिक उपलब्धि हासिल करने को संभावित निवेशकों से संपर्क करने के साथ उन परियोजनाओं को चिन्हित किया जा रहा है जिन्हें जीबीसी योग्य बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed