{"_id":"69a208a429af0cc11202e435","slug":"the-government-approved-the-proposal-of-the-forest-department-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1243616-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विनोद वन बनेगा ईको टूरिज्म हब, पांच करोड़ से बदलेगी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विनोद वन बनेगा ईको टूरिज्म हब, पांच करोड़ से बदलेगी तस्वीर
विज्ञापन
गोरखपुर। कुसम्ही जंगल स्थित विनोद वन अब ईको टूरिज्म के बड़े केंद्र के रूप में विकसित होगा। वन विभाग की ओर से भेजे गए पांच करोड़ रुपये के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है और धनराशि भी जारी कर दी गई है। नामित कार्यदायी संस्था यूपी पर्यटन विकास लिमिटेड जल्द निर्माण कार्य शुरू करेगी।
परियोजना के तहत विनोद वन में प्रकृति, रोमांच और स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं एक ही परिसर में विकसित की जाएंगी। यहां दो आधुनिक योग सेंटर बनाए जाएंगे, जहां एक साथ 40-40 लोग योगाभ्यास कर सकेंगे। तितली पार्क और औषधीय पौधों की विशेष क्यारी पर्यटकों को जैव विविधता से परिचित कराएगी। रोमांच पसंद युवाओं के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स की व्यवस्था होगी।
पेड़ों के बीच बांस और रस्सियों से ऊंचाई पर पाथवे तैयार किया जाएगा, जिससे पर्यटक एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक सुरक्षित तरीके से जा सकेंगे। ठहरने के लिए बांस से बने आकर्षक आश्रय गृह और टेंट हाउस की सुविधा भी विकसित की जाएगी। परिसर में ओपन जिम, बच्चों के लिए अलग पार्क, प्रतीकात्मक बाड़ा, रेस्टोरेंट, टिकट घर और विश्राम गृह भी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
डीएफओ विकास यादव के अनुसार, शासन से स्वीकृति और बजट मिलने के बाद अब निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। परियोजना पूरी होने पर विनोद वन गोरखपुर के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान बनाएगा।