{"_id":"69d2ce43f92fe40553094797","slug":"the-girl-students-of-the-school-won-19-gold-five-silver-and-four-bronze-medals-in-the-competition-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1280555-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं ने जीते 28 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं ने जीते 28 पदक
Mon, 06 Apr 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रिशा इंटरनेशनल स्कूल मनीराम में इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 28 छात्राओं ने हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 28 पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने 19 गोल्ड, पांच सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल जीतकर विद्यालय तथा जनपद का नाम रोशन किया। विशेष बात यह रही कि प्रतिभाग करने वाली छात्राओं में सात श्रवणबाधित बालिकाएं भी शामिल थीं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और संघर्षशीलता से सभी को प्रभावित किया।
बीएसए धीरेंद्र त्रिपाठी ने छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बालिकाओं की मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। प्रतियोगिता के दौरान विजेता छात्राओं को पदक देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।