फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There was a scuffle in the meeting of Congress officials in Gorakhpur, sloganeering started

समीक्षा बैठक: गोरखपुर में कांग्रेस पदाधिकारियों में चर्चा के दौरान हुई धक्का-मुक्की, नारेबाजी ; जानें क्यों

Sun, 21 Jul 2024 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 21 Jul 2024 04:49 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव में बूथवार पार्टी के स्थिति की समीक्षा और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए जुटे पूर्वांचल के 12 जिलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में शनिवार को गोरखपुर के पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। राष्ट्रीय सचिव के सामने ही धक्का-मुक्की और नारेबाजी की गई। दो पदाधिकारियों का हाथ एक दूसरे के गिरेबां तक पहुंच गया। वहां मौजूद अन्य पदाधिकारियों ने किसी तरह से मामला शांत कराया। समीक्षा बैठक देर शाम तक चली।

विज्ञापन
There was a scuffle in the meeting of Congress officials in Gorakhpur, sloganeering started
मोहद्दीपुर स्थित एक होटल में कांग्रेस की पूर्वांचल जोन की समीक्षा बैठक में हंगामा होने लगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में बूथवार पार्टी के स्थिति की समीक्षा और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए जुटे पूर्वांचल के 12 जिलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में शनिवार को गोरखपुर के पदाधिकारी आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सचिव के सामने ही धक्का-मुक्की और नारेबाजी की गई। दो पदाधिकारियों का हाथ एक दूसरे के गिरेबां तक पहुंच गया। वहां मौजूद अन्य पदाधिकारियों ने किसी तरह से मामला शांत कराया। समीक्षा बैठक देर शाम तक चली।
विज्ञापन

There was a scuffle in the meeting of Congress officials in Gorakhpur, sloganeering started
कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद कार्यकर्ताओं की बात सुनते पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद से ही कांग्रेस पदाधिकारी उत्साह में है। अब वे 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए संगठन स्तर पर समीक्षा हो रही है।

शनिवार को शहर के एक होटल में राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल और प्रभारी केशव चंद्र यादव की मौजूदगी में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या समेत 12 जिलों की बूथवार समीक्षा होनी थी।
विज्ञापन

There was a scuffle in the meeting of Congress officials in Gorakhpur, sloganeering started
हाथापाई करते कांग्रेस के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
समीक्षा बैठक के दौरान दोपहर करीब दो बजे कुछ पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी जिलाध्यक्ष गोरखपुर निर्मला पासवान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मीटिंग हाॅल में पहुंच गए। ये लोग जिलाध्यक्ष पर मनमाना व्यवहार का आरोप लगा रहे थे। पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व पार्षद अशरफ अली ने अपना पक्ष रखा, जिस पर पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने टीका-टिप्पणी कर दी।


 
विज्ञापन

There was a scuffle in the meeting of Congress officials in Gorakhpur, sloganeering started
बैठक करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
इस पर अशरफ अली के पुत्र और जिला सचिव फारूक अशरफ ने प्रतिवाद किया। इसे लेकर दोनों में नोकझोंक होने लगी। मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। वहां मौजूद अन्य पदाधिकारियों ने बीचबचाव कराकर मामला शांत कराया। इसके चलते करीब आधे घंटे तक बैठक रुकी रही।





 

There was a scuffle in the meeting of Congress officials in Gorakhpur, sloganeering started
कांग्रेस कार्यकर्ता बहस करते हुए - फोटो : अमर उजाला
श्रावण मास में हर गांव में लगाएंगे पौधे
कांग्रेस ने राजीव गांधी पौधरोपण अभियान शुरू किया है। इसके तहत हर गांव में एक महीने (श्रावण मास) के दौरान पौधरोपण का लक्ष्य है। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। दूसरे इस मीटिंग में बूथ लेवल तक लोकसभा चुनाव में मिले वोट, कार्यकर्ताओं का रुझान आदि की समीक्षा और 2027 को ध्यान में रखकर संगठन में किए जाने वाले बदलाव पर चर्चा की गई।

प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चंद्र यादव ने बताया कि समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपना-अपना पक्ष रखा। कोई हंगामा नहीं हुआ। पार्टी श्रावण मास के दौरान हर गांव में पौधरोपण का कार्य करेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। पौधरोपण अभियान को पूरी तरह से सफल बनाना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed