फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The girl screams in fear... when she cries, the sister takes her in her lap and swings her

Gorakhpur News: रोती रहीं बेटियां... थाने में छोड़ मायके चली गई मां

Sun, 21 Jul 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 21 Jul 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
The girl screams in fear... when she cries, the sister takes her in her lap and swings her
ससुराल में पति से मांग रही संपत्ति में हिस्सा, न मिलने पर उठाया कदम
विज्ञापन




महिला थाने दोनों बेटियों को पिता और चाचा ले गए साथ



संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। ससुराल की संपत्ति में हिस्सा न मिलने से नाराज महिला बीते बुधवार को दो मासूम बेटियों को महिला थाने में छोड़कर मायके चली गई। दोनों बेटियां मां के लिए रोती रहीं। बाद में बच्चियों के पिता और चाचा दोनों को साथ ले गए।



खोराबार थाना क्षेत्र का एक युवक निजी स्कूल में शिक्षक है। उसने नौ साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के चार साल बाद दोनों की एक बेटी भी हुई। नौ माह पहले महिला ने दूसरी बेटी को जन्म दिया। उसके बाद से महिला पति से घर में अपनी हिस्सेदारी की बात कहने लगी। इस बात को लेकर दोनों में लगातार लड़ाई होती रहती थी। मई में महिला ससुराल छोड़कर मायके रहने लगी।
विज्ञापन




बुधवार को महिला थाने में महिला, पति के खिलाफ खर्च नहीं देने की शिकायत लेकर पहुंची। दोनों पक्षों को बुलाने पर मामला खुला। पति द्वारा संपत्ति में हिस्सा देने से मना करने पर दोनों के बीच तीन महीने से लड़ाई हो रही थी। महिला थाने में पत्नी का कहना था कि पति घर खर्च के लिए पैसे नहीं देता था। अपना हक मांगने पर मारता-पीटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी को पहले से महंगे शौक हैं। पैसे ज्यादा खर्च करने की उसकी आदत है। इस कारण कमाई महीने से पहले ही समाप्त हो जाती है। पहले दोनों कमाते थे, अब सारा खर्च उसे ही निर्वहन करना पड़ता है। पत्नी गलत संगत में पड़ गई है। वह लगातार घर में हिस्सेदारी की मांग करती है।




महिला थाने में काउंसलर शिखा साहनी के लगातार समझाने के बाद भी महिला बात मानने को तैयार नहीं हुई। वह दोनों बेटियों को अपने साथ नहीं रखना चाहती थी। उसका कहना था जब पति साथ नहीं दे रहा तो उसकी बेटी क्या साथ देंगी, यह कहते हुए उसने दोनों बेटियों को घर ले जाने से मना कर दिया। पुलिस के समझाने पर भी वह बेटियों को साथ नहीं ले गई। थाने में बेटियों को रोता देखकर पिता और चाचा उन्हें साथ ले गए।



महिला दोनों बेटियों को थाने में छोड़कर चली गई। उसे काफी समझाने की कोशिश की गई। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। दोनों बेटियों को पिता और चाचा साथ ले गए।



- शिखा साहनी, काउंसलर महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed