फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The girl is out of danger after the operation at BRD, and her grandparents are helpless.

Gorakhpur News: बीआरडी में ऑपरेशन के बाद खतरे से बाहर बच्ची, बाबा-दादी की आंखों में लाचारी

Mon, 23 Feb 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
The girl is out of danger after the operation at BRD, and her grandparents are helpless.
- जंगल कौड़िया में शादी समारोह में आई मासूम से दुष्कर्म का मामला
विज्ञापन

- पिता दुबई में करते हैं काम, मां मासूम बेटी के पास बैठ खुद को रही थी कोस

गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने आई छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। वारदात के बाद गांव का माहौल बेहद तनावपूर्ण है और लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं अस्पताल में भर्ती बच्ची के बाबा-दादी की लाचारी हर किसी की आंखें नम कर रही है।
घटना के बाद गंभीर हालत में बच्ची को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के गायनिक विभाग में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के बाबा ने बताया कि शनिवार रात डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया। फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर है और अब जूस व दूध ले रही है। बताया कि बच्ची तीन भाई-बहन में मझली है। बच्ची की मां अस्पताल में उसके पास मौजूद हैं। वह खुद को भी कोस रही हैं। जबकि पिता रोजी-रोटी के लिए सऊदी अरब में हैं। इधर, गांव के लोग पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने और त्वरित न्याय की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मासूम की पीड़ा और बुजुर्ग बाबा-दादी की बेबसी को देखकर हर संवेदनशील व्यक्ति का दिल दहल गया है।
विज्ञापन


हमको का पता रहे... बाबा की भर आईं आंखें
घटना को याद करते हुए पीड़िता के बाबा की आंखें भर आईं। उन्होंने कहा कि शादी में शामिल होने के लिए वह और दादी दोनों बच्चों को साथ लेकर गए थे। हमका का पता रहे कि एतना बड़ा अनहोनी हो जाई…। अब समाज कहां जात बा, समाज कहां जाकर रूकी…। कहते-कहते उनकी आवाज भर्रा गई। वहीं गांव के बुजुर्गों का कहना है कि घटना ने पूरे इलाके की आत्मा को झकझोर दिया है। दादी लगातार रो-रोकर बेसुध हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गांव में आक्रोश, लोगों में उबाल
घटना के बाद से गांव का माहौल सामान्य नहीं है। ग्रामीणों में गुस्सा साफ झलक रहा है। लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। कई ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए कलंक हैं और आरोपी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के पिता घटना की जानकारी मिलने पर घर लौट रहे थे, लेकिन पुलिस कार्रवाई के डर से सीधे घर नहीं पहुंचे। गांव में पुलिस की आवाजाही बढ़ा दी गई है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।



फॉरेंसिक जांच की तैयारी
पुलिस ने साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। बच्ची के शरीर और कपड़ों से मिले दाग (स्पर्म) के नमूने, गिरे रक्त के सैंपल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं आरोपी के रक्त का नमूना फॉरेंसिक टीम पहले ही ले चुकी है।




वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले को मजबूत किया जाएगा, ताकि अदालत में दोष सिद्ध हो सके। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
अनुराग सिंह, सीओ कैंपियरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed