{"_id":"69b32c0720d34cb322004208","slug":"the-gida-police-station-took-action-the-owner-of-ashish-indane-gas-agency-was-arrested-by-the-police-on-wednesday-itself-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1255355-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी में दो और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी में दो और गिरफ्तार
विज्ञापन
- गीडा थाना पुलिस ने की कार्रवाई, आशीष इंडेन गैस एजेंसी के मालिक को पुलिस ने बुधवार को ही कर लिया था गिरफ्तार
भरोहिया। घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी कर उन्हें निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बेचने के आरोप में गीडा पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आशीष इंडेन गैस एजेंसी के मालिक को पुलिस ने बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी कर्मचारियों की गिरफ्तारी बृहस्पतिवार को क्षेत्र से की। आरोपियों की पहचान बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के गोपालनगर निवासी ट्रक चालक अली मोहम्मद और पीपीगंज निवासी शुभम जायसवाल के रूप में हुई। यह कार्रवाई पेट्रोलियम उत्पादों की अवैध बिक्री और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
जानकारी के अनुसार, पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर थाना गीडा में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोप है कि कुछ लोग घरेलू गैस सिलिंडर को अवैध रूप से अधिक कीमत पर बेच रहे हैं। मामले की जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को पीपीगंज थाना क्षेत्र के बुद्धनगर वार्ड नंबर 18 निवासी पवन कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि बृहस्पतिवार को बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के गोपालनगर निवासी ट्रक चालक अली मोहम्मद और पीपीगंज निवासी शुभम जायसवाल को क्षेत्र से पकड़ लिया। पवन कुमार वर्मा की पीपीगंज में आशीष इंडेन गैस एजेंसी है, जिसे बुधवार को आपूर्ति विभाग ने सील भी कर दिया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भिजवा दिया गया है।