फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The GDA fired a bulldozer at 11 am on Sunday morning at the illegally constructed house of Sanjay Upadhyay, brother of Mafia Vinod Upadhyay, who is included in UP's Top-61 and District's Top Ten list.

Gorakhpur News: माफिया विनोद के भाई संजय के अवैध मकान पर भी चला बुलडोजर

Mon, 26 Jun 2023 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
The GDA fired a bulldozer at 11 am on Sunday morning at the illegally constructed house of Sanjay Upadhyay, brother of Mafia Vinod Upadhyay, who is included in UP's Top-61 and District's Top Ten list.

विज्ञापन

गुलरिहा इलाके के मोगलहा में विनोद के घर के बगल में ही था 25 हजार के इनामी भाई का मकान

जीडीए से बिना नक्शा पास कराए बना लिया था मकान, 24 मार्च 2021 को जीडीए ने किया था सील

अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। माफिया के खिलाफ प्रशासन की सख्ती जारी है। यूपी के टाॅप-61 और जिले की टॉप टेन सूची में शामिल माफिया विनोद उपाध्याय के भाई संजय उपाध्याय के अवैध तरीके से बने मकान पर रविवार सुबह 11 बजे जीडीए ने बुलडोजर चला दिया। विनोद के साथ ही संजय पर भी रंगदारी व जालसाजी का केस दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। इनाम घोषित होने के बाद से ही संजय फरार चल रहा है।

बिना नक्शे के बने मकान को लेकर जीडीए ने आखिरी नोटिस 21 मार्च 2021 को दिया था। बाद में मकान को सील कर दिया गया। इसके बाद से संजय की ओर से जवाब नहीं आने पर कार्रवाई की गई है। देर शाम मकान को जमींदोज करने की कार्रवाई पूरी हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, माफिया विनोद उपाध्याय ने अपने भाई संजय उपाध्याय और गुर्गों के साथ मिलकर पूर्व शासकीय अधिवक्ता प्रवीण श्रीवास्तव की जमीन पर कब्जा किया था। यह जमीन संजय के घर के पास ही है। यह मामला सामने आने के बाद ही माफिया विनोद, उसके भाई संजय और गिरोह के सदस्यों पर पुलिस की नजर पड़ी। जांच में पता चला कि संजय उपाध्याय ने गुलरिहा इलाके के सलेमपुर उर्फ मोगलहा में स्थित 450 वर्ग मीटर में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर 19 मार्च 2021 को जीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मानचित्र नहीं दिखा पाने पर नोटिस जारी किया था। इसके बाद जीडीए के अधिकारियों ने वाद दायर करते हुए 24 मई 2019 तक कार्यालय में प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रखने के लिए संजय को नोटिस दिया था, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं हुआ। इसके बाद जीडीए ने निर्माणाधीन मकान को सील कर दिया था।

रविवार की सुबह 11 बजे जीडीए की टीम, बुलडोजर लेकर सलेमपुर उर्फ मोगलहा स्थित संजय के मकान पर पहुंची। फिर टीम ने मकान को बुलडोजर से पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, एसपी मानुष पारिक, राजस्व टीम में अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय राजीव कुमार, जीडीए से विशेष कार्याधिकारी प्रदीप कुमार सिंह, सहायक अभियंता कुंज बिहारी व पुलिस बल की मौजूदगी रही।

...

करीब दो करोड़ आंकी जा रही कीमत

संजय उपाध्याय का जो मकान जमींदोज हुआ है, उसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है। जीडीए के अधिकारियों ने अवैध तरीके से बने घर का मूल्यांकन किया है। सलेमपुर उर्फ मोगलहा के अलावा शाहपुर व गोरखनाथ इलाके के धर्मशाला बाजार में भी माफिया का ठिकाना चिह्नित किया गया है। इसके बारे में नगर निगम व जीडीए की टीम जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा कुछ अन्य जमीनों के बारे में भी जानकारी मिली है, जिस पर पुलिस प्रशासन की नजर पड़ गई है।

.........

25 हजार रुपये के इनामी संजय पर दर्ज हैं 13 केस

शाहपुर इलाके के शक्तिनगर में रहने वाले 25 हजार रुपये के इनामी संजय उपाध्याय पर कुल 13 केस दर्ज हैं। शाहपुर, गोरखनाथ, कैंट, गुलरिहा थाने में गैंगस्टर, बलवा, हत्या का प्रयास, रंगदारी, गुंडा एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हैं। हाल में जमीन पर कब्जा और रंगदारी के मामले में माफिया विनोद के साथ संजय पर भी केस दर्ज किया गया था और तभी से वह फरार है।


संजय ने सूद पर बांट रखें है रुपये

माफिया विनोद का भाई संजय उपाध्याय, धर्मशाला बाजार में सूद का कारोबार भी करता है। खबर है कि उसने अपना लाइसेंस भी बनवाया था, लेकिन उसका नवीनीकरण नहीं कराया। संजय ने करोड़ों रुपये सूद पर बांट रखे हैं। खबर है कि सूद पर रकम लेने वालों में कई बड़े व्यापारी भी शामिल हैं। माफिया का भाई होने की वजह से समय से लोग सूद की रकम, ब्याज समेत लौटा देता है।


....



अजीत, विनोद, राकेश के बाद अब संजय पर शिकंजा



गोरखपुर। माफिया पर कार्रवाई की शुरुआत, अजीत शाही के अवैध मैरिज हाउस पर सबसे पहले बुलडोजर चलने से हुई थी। इसके बाद माफिया राकेश यादव, विनोद उपाध्याय के घर पर बुलडोजर चलाया गया। अब संजय पर कार्रवाई की गई है। पुलिस अब इन माफिया के अन्य धंधों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

.....

कोट

सलेमपुर उर्फ मोगलहा में 450 वर्ग मीटर में 250 वर्ग मीटर निर्मित मकान था। इसकी अनुमानित लागत 2 करोड़ है। जीडीए से नक्शा पास नहीं है। 19 मार्च 2021 को नोटिस दिया गया था। जवाब नहीं मिलने पर 24 मार्च 2021 को उसे सील किया गया था।


-किशन सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता, जीडीए



कोट

माफिया विनोद के साथ ही उसके भाई संजय पर रंगदारी और जालसाजी का केस दर्ज है। गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। रविवार को जीडीए की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। माफिया विनोद और उसके भाई की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।

-कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed