फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The game started from Bhalotia and opened in Jhungiya market..4200 tablets of drugs recovered

Gorakhpur News: भालोटिया से शुरू खेल झुंगिया बाजार में खुला..4200 टैबलेट नशीली दवा बरामद

Fri, 26 Jul 2024 06:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
The game started from Bhalotia and opened in Jhungiya market..4200 tablets of drugs recovered
झुंगिया बाजार की अर्चना मेडिकल एजेंसी पर पर ड्रग इंस्पेक्टर ने मारा छापा, दो नमूने लिए
विज्ञापन

प्रतिबंध के बावजूद दवाओं की खरीद-बिक्री का नहीं मिला कोई रिकाॅर्ड, अब नोटिस देकर होगी पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दो दिन पहले भालोटिया मार्केट से शुरू हुए नकली दवा के खिलाफ अभियान में बृहस्पतिवार को ड्रग इंस्पेक्टर को बड़ी सफलता हाथ लगी। भालोटिया से मिले सुराग के सहारे ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल कॉलेज रोड स्थित झुंगिया बाजार इलाके की अर्चना मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा। वहां गर्भधारण जांच किट, गर्भपात कराने वाली दवा के चार विभिन्न ब्रांड की नशीली दवाओं की 4200 टैबलेट भी बरामद हुईं।
ये टैबलेट दुकान में एक कोने में रखे थे। इससे संबंधित कोई अभिलेख दुकान में नहीं मिला, जबकि इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति का नाम पता तक नोट करना होता है। दवा की खरीद-बिक्री का रिकाॅर्ड दुकानदार नहीं दिखा सका। विभाग ने उसे नोटिस जारी कर खरीद-बिक्री का रिकाॅर्ड मांगा है। नहीं देने पर लाइसेंस निरस्त करने समेत अन्य विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शहर में नकली और नशीली दवाओं का धंधा लंबे समय से चल रहा है। यह दीगर बात है कि यहां ये दवाएं पकड़ी नहीं जाती थीं। पिछले महीने महराजगंज जिले में नशीले इंजेक्शन की खेप पकड़े जाने के बाद भी तत्कालीन अफसरों ने मामले से किनारा कस लिया था। लेकिन, नए ड्रग इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने मंगलवार को एक कंपनी की तरफ से नकली दवा बिकने की शिकायत पर एक मेडिकल एजेंसी की जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां तो कुछ नहीं मिला, लेकिन बाजार से मिले इनपुट के आधार पर ड्रग इंस्पेक्टर राहुल कुमार के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार को झुंगिया बाजार स्थित दवा की एक दुकान पर छापा मारा। वहां से नेज-0.5 एमडी, नेज-0.25 एमडी, अल्प्राजो-0.5, आलरिलैक्स - 0.5, क्लोनाफिट -0.5 और 0.25 एमडी नाम वाली दवाएं बरामद हुईं।



क्लीनिक से पूछकर पहुंचे मेडिकल एजेंसी
नशीली दवा बिकने की पुख्ता सूचना के बाद पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर ने पहले एक क्लीनिक पहुंचकर पूछा कि अल्प्राजोल टेबलेट कहां मिलेगा। उसने अर्चना मेडिकल एजेंसी का नाम बताया। टीम ने मेडिकल एजेंसी पहुंचकर छापा मार दिया। यह मेडिकल एजेंसी पंजीकृत है, लेकिन वहां दवाओं की खरीद-बिक्री का कोई रिकाॅर्ड नहीं मिला। बताया जा रहा है कि वहां गर्भधारण किट के साथ ही गर्भपात से संबंधित दवाएं भी मिलीं। इन दवाओं को बिना डॉक्टर के पर्चे पर ही बेचा जाता है। यहां से आलरिलैक्स व क्लोनाफिट दवाओं के नमूने भी लिए गए। उन्हें राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ में जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed