फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The fresh tea leaves are no longer fresh... even Tata salt is fake.

Gorakhpur News: ताजा चायपत्ती नहीं रही ताजा...टाटा नमक भी नकली

Sun, 14 Dec 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The fresh tea leaves are no longer fresh... even Tata salt is fake.
- नकली पैकेट में भरकर सादा नमक व मिलावटी चाय पत्ती बेच रहे धंधेबाज
विज्ञापन


- नेपाल, बिहार के साथ आसपास के जिलों व ग्रामीण क्षेत्रों में खपा रहे माल
संवाद न्यूज एजेंसी


गोरखपुर। चाय की चुस्की आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। धंधेबाजों ने चायपत्ती में भी मिलावट कर दी है। धंधेबाज इस्तेमाल की गई पुरानी चायपत्ती में लकड़ी का बुरादा और चावल की भूसी मिलाकर ताजा दिखाने के लिए उसमें कृत्रिम डाई मिला रहे हैं। इसी तरह रोड़ा वाले नमक को पीसकर उसे असली की तरह दिखने वाले नकली पैकेट में आसपास के जिलों में खपा रहे हैं। इसके लगातार सेवन से लिवर पर बुरा असर पड़ सकता है और लंबे समय तक खाने से कैंसर का भी खतरा रहता है।
टाटा कंपनी के अधिकारी के साथ पुलिस ने खोराबार के जंगल सिकरी और सूबा बाजार में दो दुकानों से टाटा कंपनी की नकली चायपत्ती और नमक के पैकेट पकड़े। पैकेट हूबहू असली की तरह था। अब नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया है। सितंबर में मिर्जापुर इलाके में लवकुश की दुकान से नकली चाय पत्ती पकड़ी गई थी, जिसमें मिलावट की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन



सूत्रों के मुताबिक, धंधेबाज दिल्ली से ब्रांडेड कंपनियों की चायपत्ती और नमक का रैपर मंगाते हैं और उसमें मिलावटी भरकर बेच देते हैं। इसमें मोटा मुनाफा होता है। नकली नमक में आयोडीन की मात्रा जानबूझकर कम रखी जाती है, ताकि लागत घटे और मुनाफा बढ़े। एक क्विंटल नकली नमक की बिक्री में करीब 700 से 800 रुपये की कमाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
टॉयलेट क्लीनर भी मिलावटी
टॉयलेट क्लीनर हार्पिक भी मिलावटी बिक रहा है। धंधेबाज एक लीटर नकली क्लीनर में 20 से 30 रुपये का मुनाफा कमाते हैं। कंपनी के विशेषज्ञों का कहना है कि सील, बैच नंबर, गाढ़ापन और गंध व तरलता से इसे पहचाना जा सकता है।
--

कोट
मिलावटी चायपत्ती और नमक खाने से पेट संबंधी बीमारियां, कमजोरी और अन्य गंभीर समस्याएं हो सकतीं हैं। इसके लंबे समय तक सेवन से कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है।

- डॉ. बीके सुमन, फिजिशियन, जिला अस्पताल

--
कोट

शहर में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली उत्पाद नमक, चायपत्ती आदि बिकने की जानकारी हुई है। जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिक भी सूचना दे सकते हैं।
- डॉ. सुधीर सिंह, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed