फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The first private sector integrated township will be established in Gorakshanagari

Gorakhpur News: गोरक्षनगरी में निजी क्षेत्र की बसेगी पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप

Tue, 24 Feb 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
The first private sector integrated township will be established in Gorakshanagari
ताल जहदा-गायघाट में 104 एकड़ की डीपीआर स्वीकृत
विज्ञापन


गोरखपुर। गोरक्षनगरी में जल्द ही निजी क्षेत्र की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप बसने जा रही है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने ग्राम ताल जहदा एवं गायघाट में निजी क्षेत्र की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप विकसित करने के लिए एक कंपनी की डीपीआर को मंजूरी दे दी है। उत्तर प्रदेश टाउनशिप नीति-2023 के तहत 104.92 एकड़ भूमि पर टाउनशिप विकसित की जाएगी।

जीडीए के विस्तारित क्षेत्र नया गोरखपुर में सोनौली और कुशीनगर रोड पर यह परियोजना बेहतर कनेक्टिविटी एवं आधुनिक शहरी सुविधाओं से युक्त होगी। रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी (रेरा) में पंजीकरण बाकी है। कंपनी निम्न आय वर्ग के लिए 338 आवास ला रही हैं, जिनमें 50-50 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस और एलआईजी के होंगे।
विज्ञापन

इस परियोजना में मध्यम से मध्य आय वर्ग एवं उच्च आय वर्ग के लिए विभिन्न श्रेणियों के आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही विभिन्न आकार के आवासीय भूखंड, हाई-राइज अपार्टमेंट, आधुनिक विला एवं सुव्यवस्थित आवासीय ब्लॉक विकसित होंगे। नागरिकों की सुविधा के लिए विद्यालय, अस्पताल, सामुदायिक केंद्र, चौड़ी सड़कों का नेटवर्क, समुचित जल निकासी व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, हरित क्षेत्र, पर्याप्त खुले पार्क एवं अन्य सार्वजनिक मूलभूत सुविधाएं विकसित होंगी। आधुनिक कामर्शियल स्पेस, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, दैनिक उपयोग की दुकानों, रेस्टोरेंट, कैफे, कार्यालय एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






एक निजी कंपनी की डीपीआर स्वीकृत हो गई है। मई तक परियोजना लॉन्च होने की उम्मीद है। टाउनशिप की इन परियोजनाओं से आवास लेने वाले लोगों को सुरक्षित और सुव्यवस्थित विकल्प मिलेगा। जल्द ही कुछ और टाउनशिप की डीपीआर मंजूर हो जाएगी। जीडीए की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी परियोजना और राप्तीनगर विस्तार एवं स्पोर्ट्स सिटी परियोजना में पंजीकरण पहले से ही जारी है।

- आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed