{"_id":"69caea3382726e9314079a55","slug":"the-first-installment-of-rs-9335-crore-has-also-been-released-for-these-projects-approved-in-the-financial-year-2025-26-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1274184-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 119 परियोजनाओं के लिए 186 करोड़ रुपये स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 119 परियोजनाओं के लिए 186 करोड़ रुपये स्वीकृत
Tue, 31 Mar 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रदेश सरकार ने त्वरित आर्थिक विकास परियोजना के तहत गोरखपुर नगर निगम के वार्डों में सीसी सड़क, आसीसी नाली, सड़क चौड़ीकरण, साइड पटरी एवं इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 186.78 करोड़ रुपये की 119 परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में स्वीकृत इन परियोजनाओं के लिए 93.35 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त अवमुक्त भी कर दी गई है।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने योजना के तहत महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव एवं पार्षदों के प्रस्ताव पर जनहित में प्राथमिता के कार्यों को जिला एवं शासन स्तर पर स्वीकृति मिली है। ई-टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर सर्वाधिक जोर रहेगा। विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर भी इन कार्यों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।