{"_id":"675196fb5338edb5670faf3b","slug":"the-first-convention-center-of-the-state-will-be-built-in-gorakhpur-2024-12-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सूबे का पहला कंवेंशन सेंटर: गोरखपुर में होगा तैयार...5 हजार दर्शकों की होगी क्षमता-12 एकड़ में होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे का पहला कंवेंशन सेंटर: गोरखपुर में होगा तैयार...5 हजार दर्शकों की होगी क्षमता-12 एकड़ में होगा तैयार
Thu, 05 Dec 2024 05:35 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 05 Dec 2024 05:35 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी की मंशा मुताबिक पर्यटन को बढ़ावा देने और लैंड मार्क विकसित करने के उद्देश्य से विश्वस्तरीय 5000 दर्शकों की क्षमता का सूबे के सबसे बड़े कंवेंशन सेंटर की परियोजना बनी। लैंड मॉनिटाइजेशन के आधार पर छह एकड़ जमीन पर कंवेंशन सेंटर, जिसमें दो बेसमेंट पार्किंग समेत तीन मंजिला निर्माण होगा। इसके अलावा दूसरे चरण में 6 एकड़ भूमि पर होटल और व्यावसायिक भवन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विश्वस्तरीय कंवेंशन सेंटर का प्रस्तावित चित्र
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) रामगढ़ताल परियोजना क्षेत्र में ताल के निकट चंपा देवी पार्क की 12 एकड़ जमीन पर सूबे का पहला विश्वस्तरीय कंवेंशन सेंटर का निर्माण होगा। कंवेंशन सेंटर के लिए चयनित मानचित्र को प्राधिकरण से स्वीकृति मिल गई है। निर्माण के लिए चयनित फर्म पीकेएच वेंचर्स लिमिटेड बांद्रा (ईस्ट) मुंबई के साथ जल्द ही गोरखपुर विकास प्राधिकरण एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी कर लेगा।
विज्ञापन
चयनित फर्म कंवेंशन सेंटर के साथ होटल और व्यावसायिक गतिविधि को विकसित करेगा। निर्माण कार्यों की निगरानी चयनित कंसल्टेंट फर्म करेगी। मुख्यमंत्री योगी की मंशा मुताबिक पर्यटन को बढ़ावा देने और लैंड मार्क विकसित करने के उद्देश्य से विश्वस्तरीय 5000 दर्शकों की क्षमता का सूबे के सबसे बड़े कंवेंशन सेंटर की परियोजना बनी।
विज्ञापन
विश्वस्तरीय कंवेंशन सेंटर का प्रस्तावित चित्र
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
लैंड मॉनिटाइजेशन के आधार पर छह एकड़ जमीन पर कंवेंशन सेंटर, जिसमें दो बेसमेंट पार्किंग समेत तीन मंजिला निर्माण होगा। इसके अलावा दूसरे चरण में 6 एकड़ भूमि पर होटल और व्यावसायिक भवन का निर्माण किया जाएगा।
कंवेंशन सेंटर एवं होटल कम व्यावसायिक भवन निर्माण से विभिन्न समारोहों में आगंतुक विशिष्ट व्यक्यिों, अधिकारियों, पर्यटकों को एक ही स्थान रहने-खाने, मार्केटिंग, मनोरंजन एवं विभागीय कार्यों की सुविधा मिल सकेगी। सेंटर में 5000 व्यक्तियों के बैठने की सुविधा होगी। इसमें 12 मीटिंग हॉल, एक बैंक्वेट हॉल, एक लाइब्रेरी, दो ऑडिटोरियम के साथ अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
प्रदेश के सबसे बड़े पार्किंग स्थल का होगा निर्माण
फर्म को छह एकड़ भूमि पर होटल कम व्यावसायिक भवन भी विकसित करना है।

कंवेंशन सेंटर का काम शुरू हो गया
- फोटो : स्त्रोत- जीडीए
इसमें विभिन्न तलों पर कुल-267 दुकानें, 05 एकर शॉप, 05 ऑडी (सिनेमा), 214 ऑफिसेज, गेम जोन, फुडकोर्ट, रेस्टोरेन्ट / कैफे, बैंक्वेट हॉल सहित 304 कमरों का होटल के साथ 3000 वाहनों की पार्किंग बनाया जाना प्रस्तावित है। यह प्रदेश का सबसे बड़ा पार्किंग स्थल होगा।
फर्म ने शुरू करा दिया है काम
कंवेंशन सेंटर निर्माण के लिए चयनित फर्म ने काम शुरू करवा दिया है। चंपा देवी पार्क में मशीनों को स्थापित कर पाइलिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा प्रस्तावित स्थल को समतल बनाने का काम जारी है।
रामगढ़ताल क्षेत्र में बनने वाले कंवेंशन सेंटर का मानचित्र स्वीकृत कर दिया गया है। 5000 लोगों के बैठने की क्षमता वाले तीन मंजिला कंवेंशन सेंटर के निर्माण के साथ चयनित फर्म 304 कमरों का होटल का निर्माण कराएगी। इसके साथ 3000 वाहनों के खड़ा होने की क्षमता वाला पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। चयनित फर्म ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है: आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए