फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The final appointment will be made only after the completion of formalities.

Gorakhpur News: एम्स में फैकल्टी भर्ती का परिणाम जारी, कई विभागों को मिले डॉक्टर

Fri, 07 Aug 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The final appointment will be made only after the completion of formalities.
गोरखपुर। एम्स ने फैकल्टी पदों पर नियमित और संविदा भर्ती के लिए आयोजित साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर दिया है। संस्थान ने नौ मई को जारी विज्ञापन के आधार पर पूरी हुई चयन प्रक्रिया के बाद चयनित और प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों की सूची सार्वजनिक कर दी है।
विज्ञापन

हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी परिणाम फिलहाल अस्थायी हैं। अंतिम नियुक्ति अभ्यर्थियों की पात्रता, मूल दस्तावेजों के सत्यापन और अन्य औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद ही की जाएगी। संस्थान के अनुसार फॉरेंसिक मेडिसिन, जनरल मेडिसिन और पैथोलॉजी के कुछ नियमित और संविदा पदों के लिए कोई भी अभ्यर्थी उपयुक्त नहीं पाया गया।
विज्ञापन

नियमित भर्ती के तहत एनेस्थीसिया विभाग में सहायक प्रोफेसर पद पर डॉ. मैनाक बैद्य और डॉ. दीपक कुमार निराला का चयन हुआ है, जबकि डॉ. नूतन को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। न्यूरो सर्जरी विभाग में डॉ. अभिषेक कुमार और डॉ. प्रदीप कुमार सफल रहे। नेत्र रोग विभाग में अतिरिक्त प्रोफेसर पद पर डॉ. अलका त्रिपाठी, ऑर्थोपेडिक्स में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर डॉ. आनंद कुमार सिंह व पीडियाट्रिक्स में अतिरिक्त प्रोफेसर पद पर डॉ. अजीत कुमार यादव का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पल्मोनरी मेडिसिन में डॉ. संदीप कुमार, रेडियोथेरेपी में डॉ. विश्वदीप मिश्रा, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में डॉ. अजय कुमार यादव, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में डॉ. विपुल गोयल, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एंड ब्लड बैंक में डॉ. अरुण एम, ट्रॉमा एंड इमरजेंसी विभाग में डॉ. नम्रता माथुर और डॉ. आलोक को चयनित किया गया है। संविदा भर्ती में मनोरोग विभाग के लिए डॉ. मोहिता जोशी का चयन हुआ है।
कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने कहा कि दस्तावेजों के सत्यापन के बाद नियुक्ति की अंतिम प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed