{"_id":"69a71af8362c6e18590144ab","slug":"the-festival-was-celebrated-at-the-ramlila-ground-in-birdghat-hansupur-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1247009-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आरएसएस के होली मिलन में बरसे समरसता के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आरएसएस के होली मिलन में बरसे समरसता के रंग
विज्ञापन
गोरखपुर। रंगों के पर्व होली से पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत मंगलवार को बर्डघाट स्थित रामलीला मैदान, हांसूपुर में पारंपरिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
होली गीतों की धुन पर लिटिल मास्टर आर्यन ने अपनी प्रस्तुति दी, जिस पर उपस्थित लोग रंग-गुलाल उड़ाते हुए झूम उठे। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संघ के प्रांत प्रचारक रमेश और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन मौजूद रहीं।
उन्होंने फूलों की पंखुड़िया उड़ा कर रंगोत्सव की बधाई दी। फगुआ के पारंपरिक गीतों पर स्वयंसेवकों ने नृत्य-गायन कर आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष को विशेष बनाने के उद्देश्य से होली मिलन के माध्यम से समाज में भाईचारा, समरसता और सौहार्द का संदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह पर्व बिना किसी भेदभाव के प्रेमपूर्वक मनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर काफी संख्या में आरएसएस के लोग व अन्य मौजूद रहे।