फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The fasting people offered prayers, recited the Quran and offered salutations.

Gorakhpur News: अल्लाह को राजी करने की कोशिश जारी...रोजेदारों ने मांगी अमन-ओ-अमान की दुआ

Tue, 24 Feb 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The fasting people offered prayers, recited the Quran and offered salutations.
रोजेदारों ने नमाज पढ़कर, कुरआन की तिलावत कर, दुरूद-ओ-सलाम पेश किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। माह-ए-रमजान का पांचवां रोजा अल्लाह व रसूल की याद में बीता। रोजेदारों ने इबादत के जरिये अल्लाह को राजी करने की कोशिश की। अल्लाह की खास रहमत बंदों पर उतर रही है। रोजेदारों में गजब का उत्साह है। रोजेदारों ने पूरी दुनिया में अमन-ओ-अमान, अपने और परिवार के लिए दुआ मांगी।
रोजेदारों ने नमाज पढ़कर, कुरआन की तिलावत कर, दुरूद-ओ-सलाम पेश कर, तस्बीह फेर, सदका खैरात कर नेकियां बटोरीं। इफ्तार-सहरी की रौनक बरकरार है। मुफ्ती मुहम्मद शुएब रजा निजामी ने बताया कि दीन-ए-इस्लाम में जकात फर्ज है। जकात पर मोहताज, गरीबों, यतीमों, बेवाओं का हक है जो मालिके निसाब न हों। इसे जल्द से जल्द हकदारों मुसलमानों तक पहुंचा दें, ताकि वह रमजान व ईद की खुशियों में शामिल हो सकें। अगर आप मालिके निसाब हैं तो हकदार को जकात जरूर दें, क्योंकि जकात न देने पर सख्त अजाब का बयान कुरआन-ए-पाक में आया है। जकात हलाल और जायज तरीके से कमाए हुए माल में से दी जाए।
विज्ञापन




रमजान का महीना आदर्श जीवन शैली के लिए तय : मो. नदीम

जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मोहम्मद नदीम ने बताया कि रमजान में हर आदमी अपनी रूह को पवित्र करने के साथ अपनी दुनियादारी की हर हरकत को पूरी तत्परता के साथ वश में रखते हुए केवल अल्लाह की इबादत में समर्पित हो जाता है। अमूमन साल में 11 महीने तक इंसान दुनियादारी में फंसा रहता है। शाहनवाज अहमद ने कहा कि रोजे रखने का असल मकसद महज भूख-प्यास पर नियंत्रण रखना भर नहीं है। रोजे की रूह दरअसल आत्म संयम, नियंत्रण, अल्लाह के प्रति अकीदत और सही राह पर चलने के संकल्प और उस पर मुस्तैदी से अमल में बसती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed