फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The farmhouse is located in the Kusmhi forest of the AIIMS police station area. Ambareesh left his home in Civil Lines at 8 am.

Gorakhpur News: गोरखपुर क्लब के संचालक की फार्म हाउस में गोली लगने से मौत

Sat, 25 Apr 2026 06:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
The farmhouse is located in the Kusmhi forest of the AIIMS police station area. Ambareesh left his home in Civil Lines at 8 am.
- एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल स्थित है फार्म हाउस, सुबह आठ बजे सिविल लाइंस स्थित घर से निकले थे अंबरीश
विज्ञापन

- पुलिस का दावा, पिस्टल साफ करने के दौरान मुंह में लगी गोली



गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही स्थित फार्म हाउस के गोदाम में शुक्रवार सुबह गोरखपुर क्लब के संचालक अंबरीश श्रीवास्तव (40) की संदिग्ध हालात में मुंह में गोली लगने से मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस आत्महत्या और हादसे दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। परिवार के लोग भी स्तब्ध हैं और अंबरीश की मौत की वजह के संबंध में कुछ बता नहीं पा रहे हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि लाइसेंसी पिस्टल साफ करते वक्त मुंह में गोली लगने से उनकी मौत हो गई।



जानकारी के अनुसार, पार्क रोड निवासी शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी अजय श्रीवास्तव उर्फ अतुल के बड़े बेटे अंबरीश शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे अपनी लग्जरी कार से कुसम्ही स्थित फार्म हाउस पहुंचे थे। फार्म हाउस पर डेयरी का काम भी होता है और वहां से दूध की आपूर्ति की जाती है। ड्राइवर के न आने पर अंबरीश खुद दूध लेने के लिए वहां गए थे। कर्मचारियों के मुताबिक, फार्म हाउस पहुंचने के बाद वह कुछ देर तक उनसे बातचीत करते रहे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसके बाद वह बात करते हुए मकान की ऊपरी मंजिल पर चले गए।
विज्ञापन


करीब सवा नौ बजे गोली चलने की आवाज सुनकर एक कर्मचारी ऊपर गया। वहां अंबरीश खून से लथपथ फर्श पर पड़े मिले। पास ही उनकी लाइसेंसी पिस्टल भी पड़ी थी। मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। कर्मचारियों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और पुलिस को भी जानकारी दी गई जिसके बाद एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। अंबरीश श्रीवास्तव गोरखपुर क्लब के संचालन के साथ ही टेंट हाउस संचालन और ठेकेदारी भी करते थे। गोरखपुर के अलावा मुरादाबाद और लखीमपुरी में भी वह काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उनकी कंपनी “एके टेंट हाउस” शहर के बड़े आयोजनों में सेवाएं देती है। घटना की खबर मिलते ही उनके आवास और पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों की भीड़ जुट गई, जहां लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए।


वर्जन



प्रथम दृष्टया पिस्टल साफ करने के दौरान गोली चलने से मौत की बात सामने आ रही है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों का फुटेज चेक किया गया, जिसमें उनके अलावा कोई और आता-जाता नहीं दिखा है।

- निमिष पाटिल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed