फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Grandson dies in Lucknow, grandmother also dies in a road accident while bringing the body home

UP: पोती का शव लेकर लखनऊ से आ रहे थे, सड़क हादसे में गई दादी की भी जान- एक साथ उठी दो अर्थी

Sat, 18 Apr 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 18 Apr 2026 02:20 AM IST
सार

धर्मपुर निवासी गौरीश मद्धेशिया उर्फ बब्बन की बेटी अरुणी गुप्ता लिटिल फ्लावर स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा थी। पिछले वर्ष से वह किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रही थी और लखनऊ पीजीआई में इलाज चल रहा था। एक माह से अधिक समय से वह भर्ती थी, जहां बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Grandson dies in Lucknow, grandmother also dies in a road accident while bringing the body home
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लखनऊ में इलाज के दौरान पोती अरुणी गुप्ता की मौत के बाद बस्ती में सड़क हादसे में उसकी दादी सुभावती देवी (65) की जान चली गई। शुक्रवार को दादी-पोती की एक साथ अर्थी उठी तो लोगों की भी आंखें नम हो गईं। शाहपुर क्षेत्र के धर्मपुर निवासी 11 वर्षीय बच्ची अरुणी गुप्ता की बृहस्पतिवार रात लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


परिजन एंबुलेंस से उसका शव लेकर गोरखपुर लौट रहे थे, जबकि रिश्तेदार दूसरी कार से उनके पीछे आ रहे थे। इसी दौरान बस्ती के हरैया क्षेत्र के पास शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हादसा हो गया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कार चला रहे चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और सड़क किनारे खाई में पलट गया। इस हादसे में अरुणी की दादी सुभावती देवी (65) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुणी के पिता कपिल देव, मामा हरिश्चंद्र गुप्ता और मामी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, धर्मपुर निवासी गौरीश मद्धेशिया उर्फ बब्बन की बेटी अरुणी गुप्ता लिटिल फ्लावर स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा थी। पिछले वर्ष से वह किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रही थी और लखनऊ पीजीआई में इलाज चल रहा था। एक माह से अधिक समय से वह भर्ती थी, जहां बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन रात करीब 2 बजे एंबुलेंस से बच्ची का शव लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हुए थे। उनके पीछे ही अन्य परिजन कार से आ रहे थे। सुबह करीब 5 बजे हरैया के पास दुर्घटना हो गई, जिसमें परिवार की दूसरी बड़ी क्षति हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बस्ती जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एक ही परिवार में दो मौतों से कोहराम
दोनों शव जब घर पहुंचे तो पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। पोती और दादी की मौत ने सभी को झकझोर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर लिटिल फ्लावर स्कूल के प्रिंसिपल फादर पीएल साबू और शिक्षक परिवार से मिलने पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं मोहल्ले में भी दर्दनाक हादसे से लोग स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed