{"_id":"6a2095515bfbf09fdb0753a5","slug":"the-family-members-of-the-accused-are-accused-of-threatening-them-and-the-five-students-are-confined-to-their-homes-out-of-fear-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1342050-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छेड़खानी की वारदात से सहमीं छात्राएं, परिजनों ने छुड़ाई ट्यूशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छेड़खानी की वारदात से सहमीं छात्राएं, परिजनों ने छुड़ाई ट्यूशन
विज्ञापन
आरोपियों के परिजनों पर धमकी देने का आरोप, डर के कारण घरों में कैद हुईं पांचों छात्राएं
मजदूर, ऑटो चालक और हलवाई परिवार की बेटियां बोलीं- अब उस रास्ते से नहीं जाएंगे
गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र के जंगल हकीम नंबर-दो में ट्यूशन जाते समय छेड़खानी और मारपीट की शिकार हुईं पांचों छात्राएं घटना के बाद से दहशत में हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है लेकिन पीड़ित परिवारों का कहना है कि उनके परिजन उन्हें धमका रहे हैं। इसी वजह से बेटियों का ट्यूशन जाना बंद करा दिया है। पीड़ित परिवारों के लोगों का कहना है कि वे कानूनी विवाद में नहीं पड़ना चाहते और अब उनकी पहली प्राथमिकता बेटियों की सुरक्षा है।
अमर उजाला ने तीन पीड़ित परिवारों से बातचीत की। दो छात्राओं के परिजनों ने बातचीत से इन्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि पांचों छात्राएं साधारण परिवारों से हैं और पढ़-लिखकर बेहतर भविष्य बनाना चाहती हैं। घटना के बाद उनके मन में भय बैठ गया है। बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित होने तक उन्हें ट्यूशन नहीं भेजा जाएगा।
शोहदों की पिटाई से चोटिल छात्रा बोली-अब ट्यूशन नहीं जाऊंगी
एक पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसके पिता ऑटो चलाते हैं। वह क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है। घटना में उसके पैर में डंडे से चोट लगी है। उसने बताया कि घटना के बाद वह काफी डर गई है और फिलहाल ट्यूशन नहीं जाएगी। उसके अनुसार, जिस रास्ते पर यह घटना हुई, वहां से गुजरने में भी डर लग रहा है।
विज्ञापन
भाई पढ़ाई के साथ करता है काम
जंगल सालिकराम क्षेत्र की रहने वाली दूसरी छात्रा भी कक्षा आठ में पढ़ती है। उसके पिता हलवाई का काम करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है। छात्रा का बड़ा भाई कक्षा 11 का छात्र है। वह पढ़ाई के बाद फातिमा अस्पताल के पास एक भोजनालय में खाना बनाने का काम करता है। परिवार का कहना है कि वारदात ने बच्ची का आत्मविश्वास प्रभावित किया है।
थाने में पूछताछ के बाद और बढ़ी चिंता
शिवपुर सहबाजगंज क्षेत्र की रहने वाली तीसरी पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि बुधवार को शाहपुर पुलिस ने उन्हें थाने बुलाकर घटना के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों के परिजन लगातार दबाव और धमकी दे रहे हैं। ऐसे माहौल में बेटी को ट्यूशन भेजना सुरक्षित नहीं लग रहा है।