{"_id":"669efd6fcb51fad65103f0c6","slug":"the-family-members-clashed-with-the-police-who-arrived-to-raid-the-history-sheeters-house-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-630091-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर के घर दबिश देने पहुंची पुलिस से उलझे घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर के घर दबिश देने पहुंची पुलिस से उलझे घरवाले
विज्ञापन
बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के बहसुआ गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बड़हलगंज। कोतवाली क्षेत्र के बहसुआ गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर रमेश के घर दबिश देने पहुंची पुलिस से घरवालों ने नोकझोंक कर ली। परिजनों ने नोकझोंक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
बीते 13 जुलाई को क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहसुआं के प्रधान नारद पासवान को रास्ते में घेरकर हिस्ट्रीशीटर के सहयोगियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान विजय निषाद, हिस्ट्रीशीटर रमेश, राजेंद्र निषाद, नारद निषाद, गारद निषाद, सिंहासन निषाद, अजय निषाद समेत कुछ अज्ञात पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों का शांतिभंग की धारा में चालान किया। सोमवार रात क्षेत्र के रूदौली गांव स्थित बंधे के पास उनके सहयोगियों ने प्रधान के भाई भरतमुनि को मारपीट कर सिर फोड़ दिया। प्रधान नारद पासवान ने पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस दबिश देने पहुंची तो परिवार के लोगों ने उनसे नोकझोंक की।
एसओ चंद्रभान सिंह ने कहा कि पूर्व में भी मारपीट हुई थी। इसमें केस दर्ज कर गिरफ्तारी की गई थी। सोमवार रात पुनः प्रधान के भाई भरतमुनि को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इसमें पुलिस दबिश देने गई थी।