फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The family lives in Delhi; the last rites will take place after the sons arrive.

Gorakhpur News: बिजली के टूटे तार में दौड़ रहे करंट से बुजुर्ग की मौत

Sat, 25 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 25 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
The family lives in Delhi; the last rites will take place after the sons arrive.
कचहरी से तारीख देखकर साइकिल से लौट रहे थे घर, रास्ते में हुआ हादसा
विज्ञापन

परिवार के लोग दिल्ली में रहते हैं, बेटों के आने के बाद होगा अंतिम संस्कार

राजगढ़/गोला। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम सुरदापार शुक्ल में शुक्रवार दोपहर करंट की चपेट में आने से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा गांव के पास हुआ, जहां बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिर गया था। उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी जानकारी बुजुर्ग को नहीं थी।

ग्राम सुरदापार निवासी पारस विश्वकर्मा (80) शुक्रवार को कचहरी में तारीख देखने गए थे। दोपहर करीब ढाई बजे वह साइकिल से गोला की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार गांव के पास बिजली के तार पर गूलर की डाल गिर गई जिससे तार टूटकर नीचे आ गया था। पारस विश्वकर्मा को इसकी जानकारी नहीं थी। वह रास्ता पार कर घर जाने लगे, तभी वह टूटे हुए तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बुजुर्ग का शव घर पर रखा हुआ था। पारस विश्वकर्मा के तीन बेटे थे, जिनमें एक की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। दो बेटे दिल्ली में रहकर काम करते हैं। परिजनों के अनुसार दोनों बेटों के आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed