फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The family filed a complaint in the Cantt police station in Gangesh death case

Gorakhpur News: गंगेश मौत प्रकरण में परिवार ने कैंट थाने में दी तहरीर

Thu, 16 May 2024 03:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
The family filed a complaint in the Cantt police station in Gangesh death case
सेवानिवृत्त प्रोफेसर व बेटे समेत चार के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दक्षिणी बेतियाहाता फलमंडी निवासी गंगेश दत्त पांडेय उर्फ गगन की 11 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बुधवार को गंगेश की भाभी ने कैंट थाने पहुंचकर तहरीर दी। इससे पहले मंगलवार को भी परिवार के लोग थाने गए थे, लेकिन तहरीर अधूरी होने की वजह से कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। परिवार ने पुलिस से सेवानिवृत्त प्रोफेसर और बेटे समेत चार के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।

सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिली है। इसकी जांच कर आगे साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पहले दिन से इसकी जांच में लगी है। इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन


परिवार के लोगों का कहना है कि 10 मई को बड़े भाई की हत्या के मामले में गवाही देने गंगेश दिल्ली से आया था। गवाही नहीं हुई। शनिवार को सुबह 10:30 बजे गंगेश घर से कहकर निकले थे कि वह गवाही की तैयारी करने वकील के पास जा रहे हैं। इसके बाद घर पर 11:40 बजे उनकी कॉल आई कि उनके सीने में दर्द हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार दोपहर 12 बजे वह गणेश चौक पर लड़खड़ा कर गिर गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।परिवार की मांग के बाद शव के पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न हो पाने के कारण डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर लिया।


वर्ष 2017 में हुई थी हत्या

बता दें कि फलमंडी के पास रहने वाले योगेश दत्त पांडेय की हत्या 2017 में हुई थी। इस मामले में परिजनों ने सेवानिवृत्त प्रोफेसर, उनके स्कूल संचालक बेटे समेत चार लोगों पर केस दर्ज कराया था। योगेश के छोटे भाई गंगेश दत्त पांडेय इस केस में मुख्य गवाह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed