फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The family arrived in an ambulance from Delhi

दिल्ली से एंबुलेंस से आया परिवार हुआ क्वारंटीन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
The family arrived in an ambulance from Delhi
दिल्ली से एंबुलेंस से आया परिवार हुआ क्वारंटीन
विज्ञापन
18 हजार में बुक करके एक ही परिवार के आए हैं तीन लोग  एंबुलेंस चालक और तीनों के सैंपल जांच के लिए बीआरडी भेजा गया अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। गैर राज्यों से एंबुलेंस से आने वालों का सिलसिला रूक नहीं रहा है। शनिवार की देर रात आए एक ही परिवार के तीन लोग दिल्ली के जीबी पंत हॉस्पिटल से 18 हजार रुपये में एंबुलेंस बुक से करके आए हैं। सहजनवां चेक पोस्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस ने चेकिंग करते हुए उन्हें जिला अस्पताल में जांच की सलाह दी। इसके बाद एंबुलेंस चालक परिवार को जिला अस्पताल लेकर आया। जांच के बाद चालक सहित परिवार के तीनों सदस्यों को 100 बेड के टीबी अस्पताल में क्वांरटीन कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला है, जो कैंसर पीड़ित है।  जानकारी के अनुसार बांसगांव के पचपेड़िया की रहने वाली 70 साल की बुजुर्ग महिला अपने खोराबार थाना के जंगल सिकरी निवासी 20 साल के नाती और अपनी संतकबीरनगर के औराडार की रहने वाली 40 साल की बेटी के साथ दिल्ली के जीबी पंत हॉस्पिटल में कैंसर का इलाज कराने गई थी। उन्हें लीवर में कैंसर है। इलाज के दौरान ही डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें घर जाने की सलाह दे दी। लॉकडाउन के कारण पूरा परिवार फंस गया। इस बीच महिला के नाती ने 18 हजार में एंबुलेंस बुक करके गोरखपुर शनिवार की देर रात पहुंचा। जहां जांच के बाद पूरे परिवार को 100 बेड के टीबी अस्पताल में क्वांरटीन कर दिया गया है। युवक ने बताया कि डॉक्टरों के जवाब मिलने के बाद समझ नहीं आ रहा था क्या करूं। यही वजह है अपनी नानी को लेकर घर चला आया। अब परिवार क्वारंटीन है, तो नानी की चिंता और भी बढ़ गई है। अब ज्यादा डर लग रहा है। बताया कि एंबुलेंस चालक भी बस्ती का ही रहने वाला है। वह भी क्वारंटीन में साथ है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed