फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The family agreed to the girl's insistence and the couple took seven vows in the temple.

Gorakhpur News: युवती की जिद पर मान गए परिवार वाले, मंदिर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे

Thu, 04 Dec 2025 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The family agreed to the girl's insistence and the couple took seven vows in the temple.
जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को प्रेम प्रसंग को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिरकार शादी के रूप में समाप्त हुआ। पीपीगंज इलाके के गांव की 19 वर्षीय युवती और पड़ोसी गांव के युवक के बीच एक साल से चल रहे प्रेम संबंध था। मंगलवार को दोनों को एक साथ युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। मामला थाने पहुंचा और युवती की जिद पर शाम होते-होते दोनों परिवारों ने मंदिर में प्रेमी युगल का विवाह करा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, युवती मंगलवार को महाविद्यालय गई थी, जहां उसका प्रेमी भी पहुंच गया। कॉलेज से दोनों साथ निकले और युवती के गांव के पास एक मकान में बैठकर बातचीत करने लगे। इसी बीच युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हो गई। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को पकड़कर पीपीगंज थाने ले गए।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान युवती ने कहा कि वह युवक से शादी करना चाहती है। परिजन शुरुआत में उसे घर ले जाने की जिद पर अड़े रहे, लेकिन युवती के अडिग रहने पर वे मान गए और उसे थाने में छोड़कर लौट गए। देर शाम दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया। परिजनों ने प्रेमी युगल की इच्छा का सम्मान करते हुए विवाह की सहमति दे दी। इसके बाद गांव के एक मंदिर में सादे समारोह में दोनों ने सात फेरे लिए। विवाह उपरांत नववधू अपने पति संग ससुराल चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपीगंज थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बालिग हैं। परिवारों की सहमति के बाद उन्हें साथ भेज दिया गया है। मंदिर में हुए विवाह की थाने को औपचारिक सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed