फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The fake IAS officer had also duped people of Rs 4.50 lakh in the name of providing land.

Gorakhpur News: फर्जी आईएएस ने जमीन दिलाने के नाम पर भी की थी 4.50 लाख की ठगी

Fri, 23 Jan 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The fake IAS officer had also duped people of Rs 4.50 lakh in the name of providing land.
- भटहट निवासी से जमीन दिलाने के नाम पर ठगी, एसपी सिटी ने कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन


- गौरव कुमार उर्फ ललित ने खुद को 2022 बैच का आईएएस अधिकारी बता यूपी, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में कर चुका ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। फर्जी आईएएस बनकर लोगों को अपने रुतबे का झांसा देने वाले गौरव कुमार उर्फ ललित का ठगी का एक और मामला सामने आया है। भटहट के रहने वाले ब्रह्म सिंह से जमीन दिलाने के नाम पर 4.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप सामने आया। पीड़ित की शिकायत पर गुलरिहा थाना पुलिस ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए जाने के बाद एसपी सिटी ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पीड़ित ब्रह्म सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गौरव कुमार उर्फ ललित मेडिकल कॉलेज के पास किराए के कमरे में रहता था और खुद को 2022 बैच का आईएएस अधिकारी बताता था। उसने कहा था कि उसकी प्रशासनिक पहुंच के कारण जमीन का काम तुरंत हो जाएगा। इस भरोसे पर ब्रह्म सिंह ने अलग-अलग तिथियों में कुल 4.50 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। कुछ समय बाद गौरव कुमार टालमटोल करने लगा और फिर अचानक संपर्क भी तोड़ लिया। जब ठगी का एहसास हुआ तो पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

इधर, पुलिस जांच में यह भी पता चला कि गौरव कुमार ने इस पहचान का सहारा लेकर यूपी, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में कई लोगों को ठग चुका है। गुलरिहा थाना पुलिस ने बिहार के सीतामढ़ी जिले में रहने वाले गौरव कुमार उर्फ ललित को 10 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया था। वह खुद को 2022 बैच का आईएएस अधिकारी बताता था। इसी पहचान के सहारे यूपी, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में लोगों को ठगा। पुलिस उसके साले अभिषेक कुमार और एक अन्य सहयोगी परमानंद गुप्ता को भी गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलरिहा थानाप्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि जमीन से संबंधित शिकायत मिली है। मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed