फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Executive Council reinstated the Assistant Professor of Gorakhpur University, the audio had gone viral

डीडीयू: 'परीक्षा में इतनी मदद करा दूंगा, बन जाओगी टॉपर' कहने वाले शिक्षक बहाल- छात्रा ने की थी शिकायत

Sun, 14 Jul 2024 06:55 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 14 Jul 2024 06:55 PM IST
सार

पांच महीने से निलंबित चल रहे असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ जितेंद्र कुमार को कार्य परिषद की तरफ से शनिवार को बहाल कर दिया गया। फरवरी महीने में एक छात्रा की शिकायत पर इन्हें निलंबित किया गया था। स्नातक की छात्रा ने अपने विभाग के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर आरोप लगाते हुए डीडीयू प्रशासन के साथ ही राज्यपाल, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा, राज्य महिला आयोग से शिकायत की थी। मामले की जांच के दौरान निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन
The Executive Council reinstated the Assistant Professor of Gorakhpur University, the audio had gone viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कार्य परिषद ने रक्षा अध्ययन के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ जितेन्द्र कुमार को बहाल कर दिया। उन्हें बीते 9 फरवरी को निलंबित कर कुलसचिव कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया था। उन पर स्नातक की छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए थे।

विज्ञापन


छात्रा के शिकायती पत्र के मुताबिक, वह प्रायोगिक परीक्षा के लिए फाइल की जांच कराने के लिए विभाग में गई थी। उस दौरान विभाग के एक शिक्षक ने उससे कहा-‘मैं परीक्षा में तुम्हारी इतनी मदद कर दूंगा कि कि तुम विभाग की टॉपर भी बन सकती है। जिन छात्राओं ने मुझे खुश रखा है, उनका रिजल्ट पता कर लेना तब मिलना।
विज्ञापन


मैंने पहले भी तुमसे कई बार कहा है लेकिन तुमने इन पर ध्यान नहीं दिया। ऐसा करके तुम मेरी दुश्मनी मोल ले रही हो।’ छात्रा का कहनाथा कि शिक्षक के मुंह से ऐसी बातें सुनकर वह वहां से लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद 21 दिसंबर की रात उस शिक्षक ने शराब के नशे में कई बार फोन किया। फोन के दौरान वे सहेली के साथ मिलने का दबाव बना रहे थे। उससे पहले भी वे कई बार परेशान कर चुके थे। इसलिए हिम्मत करके उसने सारी बात रिकॉर्ड कर ली।

तुम्हारा रिजल्ट और जीवन खराब कर दूंगा
छात्रा के असुसार, अगले दिन जब वह विभाग में पहुंची तो शिक्षक ने उसे यह कहकर अपने चेंबर में बुलाया कि तुम कभी पास नहीं हो पाओगी। तुम्हारा रिजल्ट और जीवन दोनों बर्बाद कर दूंगा। डर के कारण छात्रा और उसकी सहेली चेंबर में गए तो वे गलत तरीके से छूते हुए अश्लील बातें करने लगे। उनके विरोध करने पर वे धमकाने लगे थे।


डीडीयू कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने तत्कालीन वक्त शिकायत का संज्ञान लेकर मामले की जांच आईसीसी को सौंप दी थी। इसी आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई थी। शनिवार को कार्य परिषद की बैठक में निलंबन निरस्त कर उन्हें वापस बहाल कर दिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed