फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The elephant is lazy after creating ruckus...it licked 300 kg of bananas

Gorakhpur News: उत्पात मचाने के बाद से सुस्त है हाथी..चट कर गया 300 किलो केले

Sun, 15 Oct 2023 06:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 15 Oct 2023 06:18 AM IST
विज्ञापन
The elephant is lazy after creating ruckus...it licked 300 kg of bananas
हाथी को काबू में करने का प्रयास करते महावत। फाइल - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर। कुसम्ही जंगल में बिदका हाथी गंगाराम शनिवार को पूरे दिन दवाओं (ट्रेंकुलाइजर) के असर से सुस्त रहा। इस दौरान भी वह पैरों में बंधी बेड़ियों को खींचता रहा। सूंड से पेड़ पर हमलावर होते दिखा। इस दौरान चिड़ियाघर की टीम ने हाथी को भोजन कराया। बताया जा रहा है कि उसने 300 किलो केले खा लिए। शनिवार को जंगल में घूमने आए लोग हाथी से डरे-सहमे दिखे। उधर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती महावत गंगू की हालत अब ठीक है।
विज्ञापन


शुक्रवार को हाथी अचानक बिदक गया था। इसी दौरान उसने पैरों में बंधी जंजीर तोड़ दी। दूसरी जंजीर बांधने गए महावत मंगू को अचानक सूंड में फंसा कर पटक दिया था, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद चिड़ियाघर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने ट्रेंकुलाइजर गन से हाथी को नियंत्रित किया। इसके बाद उसे दूसरे कई जंजीरों में बांधा गया।
विज्ञापन


शनिवार को चिड़ियाघर के अलावा वन विभाग की टीम मौके विनोद वन पहुंची। चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान उसका स्वभाव शांत मिला। दिन भर में उसने करीब 300 किलो केले खाए और कई बार पानी भी पीया। डीएफओ विकास यादव ने बताया कि हाथी अभी विनोद वन में ही रहेगा। उसकी स्थिति फिलहाल शांत है। दवाओं के असर है। पहले की तुलना में अब हाथी नियंत्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को सौंपी गई
पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। डीएफओ विकास यादव ने बताया कि रिपोर्ट में हाथी की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई है। बताया गया है कि हाथी मदमस्त हो गई थी। इस दौरान उसने एक महावत को भी घायल कर दिया था।


हाथी ने शनिवार को करीब 300 किलो केला खाने के बाद पानी भी पीया है। उसकी हालत अब शांत है, लेकिन अभी उसे पूरी तरह नियंत्रित और सामान्य होने में समय लगेगा।- डॉ. योगेश प्रताप सिंह, पशु चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed